Bhojpuri Actress Monalisa ने ब्लू शॉर्ट वन पीस ड्रेस में किया ऐसा सीज़लिंग डांस, शेयर करते ही हुआ वायरल

हाल ही में मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने काले रंग की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने काले रंग का क्रॉप टॉप टीमअप किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:07 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:07 PM (IST)
Bhojpuri Actress Monalisa ने  ब्लू शॉर्ट वन पीस ड्रेस में किया ऐसा सीज़लिंग डांस, शेयर करते ही हुआ वायरल
Photo Credit : Monalisa Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट भोजफुरी फिल्में दी हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा वह छोटे पर्दे पर भी सक्रीय हैं। टीवी सीरियल 'नजर' में उनके निगेटिव रोल को काफी पसंद किया गया था। एक्टिंग के अलावा मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। वह लगभग हर दिन ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यहां देखें वीडियो...

 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह बेदह ही सीज़लिंग अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने ब्लू कलर के शॉर्ट वनपीस में काफी हॉट अंदाज में डांस कर रही हैं। इस दौरान मोनालिसा के स्टेप और एक्सप्रेशन वाकई देखने लायक हैं। इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में 'लवर' लिखा है। वहीं इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। इस वीडियो को अबतक हजारों बार देखा जा चुका हे। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने काले रंग की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने काले रंग का क्रॉप टॉप टीमअप किया है। वहीं उन्होंने चीता प्रिंट जैकेट पहनकर अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है। मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जितना आपको पता है आप उससे भी कहीं ज्यादा मजबूत हैं।' मोनालिसा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस कमेंट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तस्वीर को देख मोनालिसा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

chat bot
आपका साथी