Bharti Singh और हर्ष ने एनसीबी ऑफिस से निलकते हुए दिखाया विक्ट्री साइन, भड़के लोग बोले, ‘अवॉर्ड जीतकर आए हो क्या’
Bharti Singh And Harsh Linachiya Trolled फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में ज़मानत मिल चुकी है। दोनों को हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने घर गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में ज़मानत मिल चुकी है। दोनों को हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने घर पर गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भारती- हर्ष के घर से एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। ज़मानत मिलने के बाद भारती और हर्ष कल यानी 23 नवंबर की शाम को अपने घर चले गए। एनसीबी ऑफिस से निकलते हुए दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारती और हर्ष एक ही गाड़ी में जाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन इस दौरान हर्ष ने कुछ ऐसा किया जो भारती और उनके फैंस को पसंद नहीं आया।
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि भारती और हर्ष अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और पैपराज़ी ने उन्हें घेर रखा है। तभी हर्ष फोटोग्राफर्स को देखकर विक्ट्री साइन दिखाते हैं। हर्ष का विक्ट्री साइन दिखाना लोगों को पसंद नहीं आ रहा और वीडियो पर कमेंट कर लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे वाह लगता है इनको फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है जो हैंड वेव कर रहे हैं बेशर्म… ड्रगिस्ट’।
View this post on Instagram
क्या था मामला :
दरअसल, सुंशात सिंह की डेथ के बाद से एनसीबी इंडस्ट्री में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही हैं। एनसीबी ने कुछ ड्रग पेडलर को पकड़ा हुआ भी जिनसे पूछताछ की जा रही हैं। इस सिलसिले में हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और हर्ष के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। एनसीबी को भारती के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। दोनों को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया गया तो दोनों ने ही गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली थी। जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गांजा का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि भारती और उनके पति ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दे दी थी जिसपर 23 नवंबर को सुनवाई हुई और दोनों को ज़मानत मिल गई। एनसीबी ने पहले भारती सिंह को गिरफ्तार किया था और उसके बाद उनके पति को भी हिरासत में ले लिया गया था।