Bigg Boss 12: भजन सम्राट के लव कनेक्शन पर सोशल मीडिया में हंगामा

पहली बार अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने के बात बिग बॉस 12 के घर में स्वीकार की है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:43 PM (IST)
Bigg Boss 12: भजन सम्राट के लव कनेक्शन पर सोशल मीडिया में हंगामा
Bigg Boss 12: भजन सम्राट के लव कनेक्शन पर सोशल मीडिया में हंगामा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। भजन सम्राट अनूप जलोटा बिग बॉस 12 के घर में गए हैं। कंटेस्टेंट बन कर। इस बार विचित्र जोड़ियों की थीम है और इसी कारण उन्होंने ने भी एक जोड़ी बनाई है। शिष्य और दिलरुबा भी। इसी बात पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो गई है।

गौरतलब है कि अनूप जलोटा, उनसे गाना सीखने आई जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस के घर में गए हैं। अनूप जलोटा की उम्र 65 वर्ष है जबकि उनकी गर्लफ्रेंड की आयु 28 वर्ष है। सलमान के सामने तो पहले ये बताया गया कि वो अनूप जलोटा की शिष्या हैं लेकिन बाद में उनका वीडियो देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रही गईं। दोनों तीन साल से लिविंग में थे और इस बात का ख़ुलासा करने के लिए उन्होंने बिग बॉस को ही चुना। एपिसोड आने के बाद से सभी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास से भी तुलना की है।

The blokes in #BigBoss12 house must be celebrating Teacher’s Day today...#JasleenMatharu #AnupJalota

— SUHEL SETH (@suhelseth) September 16, 2018

Anup Jalota aur unki gf ko dekh ke jo log regressive aur ghatiya bol rahe hai woh Priyanka Chopra Nick Jonas ko dekh ke Aww! Kar rahe hai aur progressive bol rahe hai ! #DoubleStandards #biggboss12

— Kirti Ranjan (@kirti_samal) September 16, 2018

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनास से 10 वर्ष बड़ी है। वहीं कुछ लोग फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कुंवर से भी इस जोड़ी की तुलना कर रहे हैं। इन दोनों के बीच में उम्र का गैप ज्यादा है। पहली बार अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने के बात बिग बॉस 12 के घर में स्वीकार की  है।

यह भी पढ़ें: Bigg boss 12: अनूप जलोटा ने गर्लफ्रेंड संग ली एंट्री, सलमान ने करवाया कंटेस्टेंट्स से रूबरू

chat bot
आपका साथी