Bhabiji Ghar Par Hain: अंगूरी भाभी ने की बच्चे की प्लानिंग तो विभूति नारायण के उड़े होश, देखें ये मजेदार वीडियो

‘भाबीजी घर पर हैं शो लंबे समस ये दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर किरदार अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से पसंद किया जाता है। वहीं सबसे ज्यादा अंगूरी भाभी और विभूति नारायण मिश्रा के बीच की खट्टी मीठी बातें लोगों को पसंद आती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 08:13 AM (IST)
Bhabiji Ghar Par Hain: अंगूरी भाभी ने की बच्चे की प्लानिंग तो विभूति नारायण के उड़े होश, देखें ये मजेदार वीडियो
Bhabiji Ghar Par Hain Vibhuti Narayan Mishra Shocked After Listen Angoori Bhabhi Child Playning

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फेसम कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं' दर्शाकों का पसंदीदा सीरियल है।  ये शो लंबे समस ये दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर किरदार अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से पसंद किया जाता है। वहीं सबसे ज्यादा अंगूरी भाभी और विभूति नारायण मिश्रा के बीच की खट्टी-मीठी बातें लोगों को पसंद आती हैं। वहीं अब जल्द ही अंगूरी भाभी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। अंगूरी अब पूरी तरह से बच्चा की प्लानिंग पर विचार कर रही हैं।

अंगूरी भाभी ने बनाया बच्चे का प्लान, उनकी बातें सुनकर विभूति हुए परेशान।

देखिए, #भाबीजीघरपरहैं#BhabijiGharParHain, सोम-शुक्र, रात 10:30 बजे, सिर्फ़ &TV पर, और देखिए कहीं भी, कभी भी @ZEE5India पर। #HaiKhaasHarAndaaz #AndTV pic.twitter.com/OtveRPn5AA

— andtvofficial (@AndTVOfficial) February 5, 2021

दरअसल, एंडटीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘भाभी जी घर पर हैं‘  कि अंगूरी भाभी किचन में खड़ी होकर सब्जी काट रही हैं एक प्यारा सा गाना गुनगुनाते हुए ख्यालों में खोई हुई हैं। अंगूरी गाना गाती हैं कि ‘ तुम ऑफिस मत जाना आज होंगे हमरे ललना,  जरा दाई को बुला लेना...'। उसी वक्त देवर विभूति नारायण मिश्रा वहां आ जाते हैं और अंगूरी से कहते हैं, ‘आप क्या ये जच्चा बच्चा वाले गाना गा रही हैं। आप पर ठीक नहीं लगता। आप कोई रोमांटिक सा गाना गाइये।' 

इसपर अंगूरी भाभी कहती है कि हम इस साल बच्चा का प्लान कर रहे हैं। अंगूरी भाभी की बात सुनते ही विभूती नारायण के चेहरे का रंग उड़ जाता है। वह कहते हैं कि  माहौल देखिए कहां आप कहा  यह सब प्लान कर रही हैं। ये सुनते ही अंगूरी भाभी कहती है, ‘नहीं देखते-देखते काफी लेट हो गया है। आज ऑफिस से आने के बाद लड्डू के भइयां को बाबा पउआ नाथ के पास भेजने वाले हैं तभी विभूति कहते हैं ‘पउआ नाथ' तो भाभी कहती हैं कि पहाड़ी के पीछे गुल्लड़ के पेड़ के नीचे बैठते हैं बाबा पउआ नाथ।' ये वीडियो काफी काफ पसंद किया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को फैंस न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी