Bhabiji Ghar Par Hain: बिना डायलॉग बोले ही फेमस हुए 'पेलू रिक्शावाला', एक एपिसोड की फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप

भाबीजी घर पर हैं सीरियल में एक किरदार ऐसा भी है जो बिना कुछ बोले ही बहुत कुछ कह जाता है। वो अपने फेस एक्सप्रेशन से दर्शकों को हंसा कर लोटपोट कर देता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 04:49 PM (IST)
Bhabiji Ghar Par Hain: बिना डायलॉग बोले ही फेमस हुए 'पेलू रिक्शावाला', एक एपिसोड की फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप
Bhabiji Ghar Par Hain Actor Akshay Patil Aka Pelu Rickshawala Earns Thousand Rupess For Per Episode

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabiji Ghar Par Hain: टेलीविजन का फेमस फैमिली कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के फैंस काफी दीवाने हैं। शो का हर कैरेक्टर अपनी एक्टिंग से एक अलग ही समां बांधता है। हर कोई अपने रोल में इस तरह से डूब जाता है मानों वो उसका असल रूप हो। अपने रोल को निभाने के लिए सभी पूरी मेहनत करते हैं जो कि पर्दे पर साफ नजर आता है। वहीं फिर हम चाहे अंगूरी भाभी की बात करें या फिर शो में 'आई लाइक इट' कहने वाले सक्सेना जी की, हर कोई अपनी अलग स्टाइल के लिए लोकप्रिय है।

pic.twitter.com/PcjjjjYouX— akshay patil (@18cec2b03d66457) December 16, 2015

वहीं 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल में एक किरदार ऐसा भी है जो बिना कुछ बोले ही बहुत कुछ कह जाता है। वो अपने फेस एक्सप्रेशन से दर्शकों को हंसा कर लोटपोट कर देता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम मॉडर्न कॉलोनी के 'पेलू रिक्शावाला' की ही बात कर रहे हैं। 'पेलू रिक्शावाला' का असली नाम अक्षय पाटिल है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 'पेलू रिक्शावाला' उर्फ अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के लिए कितनी फीस मिलती है।

rickshaw chod kar...Pelu on horse... pic.twitter.com/Vl79WYyhrV

— akshay patil (@18cec2b03d66457) August 2, 2015

'पेलू रिक्शावाले' को शो में आपने पर्ची निकालकर बात करते देखा है। वहीं शो में उनका लुक भी काफी दिलचस्प है। हमेशा मफलर बांधे पेलू का दांत दिखाकर हंसने का अंदाज सबको हंसने पर पर मजबूर कर देता है। कोईमोई डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार पेलू उर्फ अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के 20 हजार रुपये के करीब मिलते हैं। हालांकि, उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है यानी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। वहीं अक्षय सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर अकाउंट पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनकी अक्षय की तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। 

chat bot
आपका साथी