Bhabiji Ghar Par Hai: पैसा नहीं बल्कि अंगूरी बनने के लिए शिल्पा शिंदे ने मेकर्स से की थी ये डिमांड

टीवी शो भाबीजी घर पर हैं कि पुरानी अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे के एक्टिंग के सभी कायल हैं। शिल्पा ने अपने दमदार अभिनय से भारतीय टेलीविजन उद्योग में अपनी जगह बनाई है। शिल्पा के फैन्स आज भी उन्हें भाबीजी में मिस करते हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:39 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM (IST)
Bhabiji Ghar Par Hai: पैसा नहीं बल्कि अंगूरी बनने के लिए शिल्पा शिंदे ने मेकर्स से की थी ये डिमांड
Image Source: Angoori Bhabhi Fan page on instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी शो भाबीजी घर पर हैं कि पुरानी अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे के एक्टिंग के सभी कायल हैं। शिल्पा ने अपने दमदार अभिनय से भारतीय टेलीविजन उद्योग में अपनी जगह बनाई है। शिल्पा के फैन्स आज भी उन्हें भाबीजी में मिस करते हैं। 

अंगूरी बनी शिल्पा आज भी दर्शकों के दिलों में है और हमेशा रहेंगी। वैसे तो शिल्पा की खूबसूरती के सभी कायल, उनकी मासूमियत लोगों का दिल चुरा लेती है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर शिल्पा को एक खास चीज नहीं मिलती तो वह शो का हिस्सा नहीं बन पातीं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये पैसे हैं तो आप गलत हैं।

साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने एबीपी न्यूज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शो में शिरकत की थी। तब तक शिल्पा ने भाबीजी को अलविदा कह दिया था। इस शो पर उन्होंने भाबीजी घर पर है के बारे में कई राज खोले, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अंगूरी का किरदार निभाने से पहले एक शर्त रखी थी। उन्होंने एक ताकिया कलाम की मांग की थी जो उनके चरित्र की पहचान बनेगी। और इस तरह, शिल्पा शिंदे को उनकी अंगूरी के लिए "सही पकड़े हैं" मिला!

इस बीच, शिल्पा ने 2016 की शुरुआत में भाबीजी घर पर है से बाहर निकल लिया। उन्होंने निर्माता पर यौन उत्पीड़न और अन्य मुद्दों का आरोप लगाकर शो छोड़ दिया। शो छोड़ने के बाद, उन्होंने सह-अभिनेताओं, विशेष रूप से शुभांगी अत्रे (शिल्पा की जगह लेने वाली) के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले बयान दिए।

टेली चक्कर के साथ बातचीत में, शिल्पा ने कहा था, “वह (शुभंगी) एक अच्छी नकलची हैं। मैंने उसे शो में देखा है। आप किसी को अंगूरी जैसा बना सकते हैं और कपड़े पहना सकते हैं, लेकिन अंगूरी की तरह अभिनय करना आसान नहीं है। वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं और निश्चित रूप से अपने करियर में अच्छा करेंगी अगर वह नकल करना बंद कर दें और अपना कुछ ओरिजिनल करे। ” 

chat bot
आपका साथी