Bigg Boss 14: शिल्पा शिंदे के बाद अब नई 'अंगूरी भाभी' भी घर में करेंगी एंट्री?

Bigg Boss 14 खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे के बाद शुभांगी आत्रे भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 08:33 AM (IST)
Bigg Boss 14: शिल्पा शिंदे के बाद अब नई 'अंगूरी भाभी' भी घर में करेंगी एंट्री?
Bigg Boss 14: शिल्पा शिंदे के बाद अब नई 'अंगूरी भाभी' भी घर में करेंगी एंट्री?

नई दिल्ली, जेएनएन। भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार काफी लोकप्रिय है। पहले अंगूरी भाभी का रोल शिल्पा शिंदे निभाती थीं, जो बाद में बिग बॉस में नज़र आईं और बिग बॉस की वजह से भी काफी सुर्खियों का हिस्सा बनीं। अब सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार शुभांगी आत्रे निभा रही हैं और शुभांगी आत्रे को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अब खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे के बाद शुभांगी आत्रे भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं।

बिग बॉस 14 के लिए शो की कास्टिंग टीम कई सेलेब्स से बात कर रही हैं। पहले खबरें आई थीं कि बिग बॉस की टीम ने नागिन-3 एक्ट्रेस सुरभि ज्योति से संपर्क किया गया था और अब ऐसी खबरें शुभांगी के लिए आ रही हैं। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, शुभांगी आत्रे को मेकर्स की ओर से कॉल आया है और उन्हें 14वें सीजन के लिए आमंत्रित किया गया। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने शो में जाने के लिए ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं दिखाया है।

इससे पहले जब शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 के घर में प्रवेश किया था तो शिल्पा ने ना सिर्फ सुर्खियां बटोरीं जबकि इस शो की ट्रॉफी भी जीती। यह सीजन, अन्य सीजन के मुकाबले काफी लोकप्रिय रहा और इसी सीजन में विकास गुप्ता और हीना खान ने भी शो में हिस्सा लिया था। बिग बॉस के घर से ऑफर मिलने के साथ ही एक्ट्रेस इन दिनों टिकटॉक की वजह से भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, टिकटॉक पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने चीनी सामानों का बायकॉट करते टिकटॉक डिलीट कर दिया था।  

chat bot
आपका साथी