'Bhabi ji..' मनमोहन तिवारी या विभूति नारायण जानें किसे मिलती है ज्यादा फीस, अंगूरी या अनीता भाभी कौन कितना करता है चार्ज?

Bhabi Ji Ghar Par Hain Cast Salary आपके भी जेहन में ये सवाल आया होगा कि आखिर शो में काम रहे इन सितारों को फीस कितनी मिलती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि विभूति भईया और तिवारी भईया एक एपिसोड के कितने पैसे चार्ज करते हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:03 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:03 AM (IST)
'Bhabi ji..' मनमोहन तिवारी या विभूति नारायण जानें किसे मिलती है ज्यादा फीस, अंगूरी या अनीता भाभी कौन कितना करता है चार्ज?
Image Source: Bhabhi Ji Ghar Par hai Official Page

नई दिल्ली, जेएनएन। भाबीजी घर पर हैं टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। साल 2015 में शुरू हुए इस शो के किरदारों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यहीं कारण है कि लोग शो के लेटेस्ट अपडेट से लेकर इस शो के कलाकारों के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आपके भी जेहन में ये सवाल आया होगा कि आखिर शो में काम रहे इन सितारों को फीस कितनी मिलती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि विभूति भईया और तिवारी भईया एक एपिसोड के कितने पैसे चार्ज करते हैं।

तिवारी जी और विभूति में किसे मिलती है ज्यादा फीस

तो शुरू करते हैं शो के मेल लीड यानि मनमोहन तिवारी और विभूति नारायण मिश्रा। दोनों ही शो की जान है, तिवारी जी का किरदार पिछले 6 सालों से रोहिताश गौड़ निभा रहे हैं तो विभूति के रोल में आसिफ शेख लोगों के फेवरेट हैं। दोनों की खट्टी मीठी नोक झोंक सभी को खूब पसंद आती है। बात करें इनकी फीस की तो रोहिताश गौड़ और आसिफ शेख में से ज्यादा फीस विभूति जी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन्हें हर एपिसोड के 75 हजार रुपए मिलते हैं जबकि तिवारी का रोल प्ले करने वाले रोहिताश गौड़ को एक एपिसोज के 50 हजार मिलते हैं।

एक दिन का इतना कमाती हैं अंगूरी भाभी

बात अंगूरी भाभी की कमाई की करें तो शो का ये सबसे पॉपुलर किरदार शुभांगी अत्रे प्ले कर रही हैं जिन्हे हर एपिसोड के 40 हजार रुपए मिलते हैं। अंगूरी भाबी का रोल पहले शिल्पा शिंदे ने किया था और उन्होंने ही इस रोल को घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। शिल्पा के शो को अलविदा कहने के बाद शो में 2016 में शुभांगी अत्रे की एंट्री हुई और उन्होंने इसके साथ पूरा न्याय किया।

तिवारी जी से ज्यादा थी गोरी मेम की फीस

गोरी मेम यानि सौम्या टंडन ने हालांकि कि शो को अलविदा कर गिया है पर खबर है कि वो शो में सेकेंड हाइएस्ट पेड एक्टर थी और एक एपिसोड के 60 हजार रुपए चार्ज करती थीं।

हप्पू सिंह इतना करते हैं चार्ज

शो में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी का डायलॉग बोलने का अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। पान खाते हुए बात करने वाले हप्पू शो में पांचवे प्रमुक किरदार हैं। इसके लिए वो हर दिन प्रति एपिसोड 35 हजार रुपए लेते हैं। 

chat bot
आपका साथी