Bhabhi Ji Ghar Par Hai: क्या आप जानते हैं हप्पू सिंह, अंगूरी भाभी से लेकर पेलू रिक्शावाले तक का असली नाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

Photo Credit - Rohitash Gaud Instagram Photo Screenshot

शो का हर कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करता है। फिर चाहे वो अंगूरी भाभी हो मनमोहन तिवारी हो गोरी मैम या फिर हप्पू सिंह ही क्यों ना हो। हर कोई अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करता है।

Priti KushwahaTue, 08 Jun 2021 10:45 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabhi Ji Ghar Par Hai: एंड टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर है’ बीते काफी वक्त से दर्शकों का मनोरंज कर रहा है। ये शो टीआरपी के मामले में भी काफी आगे रहता है। शो का हर कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करता है। फिर चाहे वो, अंगूरी भाभी हो, मनमोहन तिवारी हो, गोरी मैम या फिर हप्पू सिंह ही क्यों ना हो। हर कोई अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करता है। सीरियल की कहानी की बात करें तो ये कानपुर में रह रहे दो पड़ौसियों पर बेस्ड है। आज हम आपकों इन सभी कलाकरों के असली नाम बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) 

‘भाभी जी घर पर है’ इस सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने निभाया है। इनका जन्म 11 अप्रैल, 1981 को इंदौर में हुआ था। शुभांगी ने ‘भाभी जी घर पर है’ के अलावा कई अन्य टीवी शोज में काम किया हैं। उन्हें कस्तुरी के अभिनय के लिए जाना जाता है। साथ ही वह ‘कसौटी जिन्दगी की’ और ‘चिड़िया घर’ जैसे सीरियलों में भी नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि शुभांगी शादीशुदा हैं। वहीं उनके पति का नाम पियूष पुरे है। इनकी 13 साल की बेटी भी है, जिसका नाम आशी है।

सौम्या टंडन (अनीता मिश्रा)  

चलिए अब बात करते हैं ‘भाभी जी घर पर है’ की 'गोरी मेम' यानी अनीता ​भाभी की। असल जिंदगी में अनीता भाभी का नाम सौम्या टंडन है। वह एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 3 नवम्बर, 1984 भोपाल में हुआ था। इन्होने अपने करियर में मॉडलिंग भी की है। यही नहीं सौम्या ‘फेमिना गर्ल’ 2006 थीं। इन्होने इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर और करीना के साथ काम किया है। यही नहीं वह कई अन्य टीवी शोज और एड में भी काम कर चुकी हैं। इनके पति का नाम सौरभ देवेन्द्र सिंह है और एक बैंकर हैं। हाल ही में अनिता ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम ‘मिरान’ है।

आशिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा) 

शो में अंगूरी भाभी के पीछे लट्टू बने कर फिरने वाले 'विभूति जी' का असली नाम आशिफ शेक है। आशिफ ने न सिर्फ टीवी सीरियल बल्कि कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। इनका जन्म 11 नवम्बर, 1964 को दिल्ली में हुआ था। आसिफ ने सबसे पहले ‘हम लोग’ नामक सीरियल से शुरुआत की थी। वहीं साल 1991 में 'यारा दिलदारा' में मुख्य भूमिका निभाई ​थी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। आपको बता दें कि रियल लाइफ में आसिफ की पत्नी का नाम जेबा है।

रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) 

‘भाभी जी घर पर है’ में अनीता जी के दीवाने बन उनके घर के चक्कर लगाने वाले मनमोहन तिवारी जी का असली नाम रोहिताश गौड़ है। रोहताश ने टीवी शोज के साथ कई फिल्मों में काम किया हैं। एक्टर का जन्म 24 मार्च, 1966 को चंडीगढ़ में कालका के पास हुआ था। आपको बता दें कि रोहिताश को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। उन्होंने साल 1997 में टीवी शो 'जय हनुमान' से डेब्यू किया था। इसे बाद वह साल 2001 में 'वीर सावरकर' फिल्म में नजर आए थे। यही नहीं इन्होंने थिएटर भी किया है। रियल लाइफ में इनकी पत्नी रेखा गौड़ और इनकी दोनों बेटियों का नाम गीति गौड़, संगीति गौड़ है।

योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह) 

दरोगा हप्पू सिंह का रोल शो में योगेश त्रिपाठी निभा रहे हैं। इसके अलावा योगेश 'हप्पू की उलटन पलटन' में भी नजर आ रहे हैं। इनका जन्म 11 अगस्त, 1979 को राठ हमीरपुर उत्तर भारत में हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि योगेश के पिता उनके एक्टिंग के खिलाफ थे बाजवूद इसके उन्होंने ये कदम उठाया और आज ये हास्य के सुपरहिट कलाकार बन चुके है। उन्होंने 'ऍफ़ आई आर', 'जीजा जी छत पर हैं', 'लापतागंज' जैसे कई सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वह 'पा', 'दिलफिरे', 'बुलबुल' शार्ट फिल्म में भी काम किया है। रियल लाइफ में इनकी पत्नी बेहद ही प्यारी हैं। उनका नाम सपना त्रिपाठी है और उनके बेटे का नाम दक्ष त्रिपाठी है।

सानन्द वर्मा (अनोखे लाल सक्सेना) 

सक्सेना जी का असली नाम सानन्द वर्मा हैं उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1982 को पटना में हुआ था। इन्होने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 'मर्दानी', 'पटाखा' और 'रेड' जैसी फिल्में की है। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ ‘छिछोरे’ फिल्म में भी काम किया। फिल्म में इनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया है। अगर  ‘भाभी जी घर पर है’ शो की बात की बात करें तो इसमें सक्सेना का  ‘आई लाईक ईट’ डायलॉग बहुत ही फेमस है।  

सोमा राठौड़ (रामकली) 

सोमा राठौड़ हिंदी टेलीविजन की जानी पहचानी अभिनेत्री हैं। इनका जन्म रायपुर छतीसगढ़ में हुआ था। सोमा इसके अलावा सब टीवी के हास्य शो ‘लापतगंज’, ‘जीजा जी छत पर है’ और ‘में आई कमइन मेडम’, नीली छतरी वाले' में अपने अभिनय से सबको खूब हंसाया है। इन्होने कई फिल्मों में भी काम किया है। ‘भाभी जी घर पर है’  में सोमा राठौड़ मनमोहन तिवारी की मां रामकली का रोल निभा रही हैं।

फाल्गुनी रजनी (गुलफामकली) 

गुलफामकली बन सबको अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस का रियल नाम फाल्गुनी रजीन है। एक्ट्रेस का जन्म 5 फरवरी, 1975 को मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ था। फाल्गुनी ने साल 2015 में गुजराती फिल्म 'गुजुभई द ग्रेट' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों जैसे 'यारा सिली सिली', 'बीवी डोट कॉम' और 'केश ओन डिलीवरी' में नजर आ चुकी है।    

वैभव माथुर (टिका राम) 

वैभव माथुर ने शो में टिका राम का ​रोल निभाया है। वह एक जाने माने एक्टर हैं। जयपुर राजस्थान में जन्में वैभव रियल लाइफ में शादीशुदा और एक बेटी के पिता है। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हल्ला' फिल्म में काम किया है। इसके अलावा वह कई सीरियलों में भी नजर आ चुके हैं। अगर उनकी हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो वह 'धमाल' में दिखे ​थे।    

दीपेश भान (मलखान) 

टीका राम के साथ नुक्कड़ पर चाय की दुकान में गप्पे मारने वाले मलखान का असली नाम दीपेश भान हैं जो एक फेमस एक्टर हैं। इनका जन्म 11 मई नयी दिल्ली में हुआ था। उन्होंने साल 2007 में 'फालतू अटेंम्प चटपटी कहानी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'में आई कमइन मेडम' में भी नजर आ चुके है।   

 

अक्षय पाटिल (पेलू) 

‘भाभी जी घर पर है’ में बिना बोले अपनी मनमोहक मुस्कान से दर्शकों का दिल जीतने वाले पेलू चौरसिया रिक्शेवाले का असली नाम अक्षय पाटिल है। उन्हें अबतक शो में कभी बालते नहीं देखा गया है। पेलू अपनी बातों को पर्ची में लिखकर जवाब देता है। उसे पता है कि लोगों के गम में कैसे गाने बजाने हैं।  

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.