'तारक मेहता...' की बबीता जी ने अपना डांस वीडियो किया पोस्ट, यूजर्स बोले- टप्पू तुम्हारे कमेंट का इंतजार है !

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता मुनमुन दत्ता और राज अनादकट अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जाती है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:20 PM (IST)
'तारक मेहता...' की बबीता जी ने अपना डांस वीडियो किया पोस्ट, यूजर्स बोले- टप्पू तुम्हारे कमेंट का इंतजार है !
Image Source: Munmun Dutta & Raj Anadkat Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो के सभी पत्रों को इतनी पॉपुलैरिटी मिली है कि लोग इनकी छोटी से छोटी डिलेट जानना चाहते हैं। गोकुल धाम सोसाइटी की सबसे फेमस कैरेक्टर में से एक बबीता जी यानि मुनमुन दत्त शो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी हिट हैं। उनके फोटोज और वीडियोज का फैन्स पलकें बिछाएं इंतजार करते हैं।

हालही में मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। पिंक ड्रेस में बबीता जी काफी खूबसूरत नजर आ रहीं है। मुनमुन ने इसपर कैप्शन दिया.. बहुत अच्छा लगा ..और यह धुन है.. क्या सुन्दर प्रस्तुति है..मुनमुन का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। पर यूजर्स मुनमुन के इस वीडियो पर किसी और का ही कमेंट तलाश रहे हैं.. वो हैं तारक मेहता में टप्पू का किरदार निभा रहे राज राज अनादकट को। लोग सर्च कर रहें हैं कि राज ने कोई कमेंट किया कि नहीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता मुनमुन दत्ता और राज अनादकट अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्ट्रेस के वीडियो पर प्रशंसकों को प्रतिक्रिया देने की जल्दी थी और एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “@raj_anadkat ha भाई टप्पू आजाओ। तुम्हारे ही कमेंट का इंतजार कर रहे हैं हमलोग! " एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'अभी राज भाई आते ही होंगे।

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट इन दिनों सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले तारक मेहता के एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, "आपका मंडे मूड क्या है?" प्रशंसकों को। तस्वीर में वह बेहद खुश मिजाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुनमुन दत्ता ने एक हंसते हुए इमोजी के साथ "हाहाहा" टिप्पणी की। कुछ यूजर्स ने मुनमुन को उनके कमेंट पर ही ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनो सेटिंग ही ना।" इतना ही नहीं कई यूजर्स ने मुनमुन के कमेंट पर कुछ भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। 

chat bot
आपका साथी