Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: जानें- भव्य राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan राम मंदिर निर्माण की इस भव्य शुरुआत से रामायण के तीनों प्रमुख कलाकार अरुण गोविल दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी आह्लादित हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 08:17 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: जानें- भव्य राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: जानें- भव्य राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण

नई दिल्ली, जेएनएन। अयोध्या में 5 अगस्त को भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण की बुनियाद रखी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ुद अयोध्या जाकर शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। देशभर में इस अवसर को त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया गया। लोगों ने अपने घरों को दीप जलाकर रोशन किया। ऐसे में सोचिए, उनकी प्रतिक्रिया क्या रही होगी, जो ख़ुद पर्दे पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के किरदारों में नज़र आए। 

राम मंदिर निर्माण की इस भव्य शुरुआत से रामायण के तीनों प्रमुख कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी आह्लादित हैं। रामानंद सागर की रामायण में इन तीनों ने क्रमश: राम, सीता और लक्ष्मण के किरदार निभाये थे। लोगों का इन्हें ख़ूब प्यार और सम्मान मिला। इन तीनों में रामभक्तों ने अपने प्रभु की छवि देखी। 

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।

इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं।

जय श्रीराम🙏— Arun Govil (@arungovil12) August 5, 2020

वहीं, सीता दीपिका चिखलिया ने दीप जलाकर राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के अवसर को सेलिब्रेट किया। उन्होंने लिखा- सभी भारतीयों के लिए यह एक बड़ी जीत है। जोत से जोत जलाते रहो चलो। राम का नाम जपते चलो। 

This is a great victory for all Indians..jyot se jyot jalate chalo ram ka naam japte chalo #ayodhya #RamMandir @narendramodi @PMOIndia @myogiadityanath pic.twitter.com/ds3WkTWUWV

— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) August 5, 2020

लक्ष्मण के किरदार में अपनी अदाकारी से प्रभावित करने वाले सुनील लहरी ने लिखा- आज 5 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन। भारतवर्ष के इतिहास में 15 अगस्त की तरह आज का दिन हमेशा याद किया जाएगा। राम मंदिर के शिलान्यास के रूप में जो 500 साल पुरानी समस्या का हल है। सभी भारतवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। जय श्री राम। 

Aaj 5 August Ek aitihasik din, 15 August Ki Tarah aaj ka din bhi Hamesha Yad Kiya jaega bharatvarsh ke Itihaas mein Ram Mandir ke shilanyas ke roop mein Jo 500 Sal purani samasya ka hal hai Sabhi Bharat vasiyon ko bahut bahut shubhkamnayein aur badhai jai Siyaram💐🌹😊 pic.twitter.com/5UioXtqWcp— Sunil lahri (@LahriSunil) August 5, 2020

मनोरंजन जगत में भी अयोध्या के राम मंदिर भूमि पूजन की गूंज महसूस की गयी। कई कलाकारों ने इस पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Bhumi Pujan- मनोरंजन जगत में छाया उल्लास, महाभारत के कृष्ण ने कहा- जय श्री राम

chat bot
आपका साथी