Asha Negi की तस्वीर पर यूजर ने लिखा, 'बुड्ढी हो गई, शादी कर लो', एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

आशा नेगी ने अपने जन्मदिन की जो तस्वीर शेयर की हैं उसमें वह एक लकड़ी के पिलर के साथ पोज देती दिख रही हैं। इसी तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 08:32 PM (IST)
Asha Negi की तस्वीर पर यूजर ने लिखा, 'बुड्ढी हो गई, शादी कर लो', एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Asha Negi Troll On Social Media By Trollers

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के फेमस शो 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस आशा नेगी रियल लाइफ में काफी बोल्ड एंड ग्लैमरस हैं। आशा नेगी को 'पवित्र रिश्ता' शो से एक अलग पहचान मिली है। इस शो में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया जाता है। आशा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आशा नेगी ने हाल ही अपने जन्मदिन एक फोटो शेयर की थी जिसे लेकर वह ट्रोल की जा रही हैं। वहीं आशा नेगी भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने भी यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

View this post on Instagram

When it’s a case of cyber bullying but the humour is too on point!!🤣🤣🤣🤣 Dost humour ke 100 points magar is soch ka kya karein🤦🏻‍♀️💆🏽‍♀️

A post shared by MsNegi (@ashanegi) on Sep 28, 2020 at 12:04am PDT

दरअसल, आशा नेगी ने अपने जन्मदिन की जो तस्वीर शेयर की हैं उसमें वह एक लकड़ी के पिलर के साथ पोज देती दिख रही हैं। इसी तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आशा की तस्वीर पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, 'बूढी हो गई शादी कर लो यार। तुमसे दीवार जवान है।' उस यूजर के कमेंट को आशा ने अपने इंस्टग्राम आकउंट पर शेयर करते हुए उसे मुंबतोड़ जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'जब केस सायबर बुलिंग का हो, लेकिन ह्यूमर भी सही प्वॉइंट पर हो। दोस्त ह्यूमर के 100 प्वॉइंट्स मगर इस सोच का क्या करें।'

आशा नेगी की इस तस्वीर पर आए निगेटिव कमेंट के बाद तमाम यूजर और स्टार्स उनके सपोर्ट में आए हैं। वहीं एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा, 'जिसने लिखा है उसकी सोच कितनी बुड्ढी होगी।' वहीं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने लिखा, 'कितनी चिंता है इन लोगों को।' वहीं यूजर लिख रहे हैं कि आज के वक्त में शादी इतनी भी जरूरी नहीं है। 

chat bot
आपका साथी