Arshi Khan ने एयर होस्टेस के पति को दी यह मजेदार सलाह, देखें वायरल वीडियो

वीडियो में अर्शी खान को एयर होस्टेस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता हैl

बिग बॉस 14 समाप्त होने के बाद अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता के बारे में बात करने से मना कर दिया थाl हाल ही में अर्शी खान ने मुंबई में घर खरीदा हैl इसके लिए उन्होंने सलमान खान का आभार व्यक्त किया है।

Rupesh KumarThu, 15 Apr 2021 03:35 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएनl टीवी कलाकार अर्शी खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया हैl इसमें वह एयरप्लेन में है और एयर होस्टेस के साथ फोटो खींचा रही हैl इस दौरान वह मस्ती भी करती नजर आ रही हैl अर्शी खान का यह वीडियो वायरल हो गया हैl इसे काफी लोग पसंद कर रहे हैंl वीडियो में अर्शी खान को एयर होस्टेस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता हैl इसके अलावा वह एयर होस्टेस के पति को दिलचस्प मैसेज भी दे रही हैl

अर्शी खान कह रही है, 'आपके हस्बैंड को मेरी तरफ से सलाम और ऐसे ही मुझे पसंद करते रहो क्योंकि पूरे आवाम के हस्बैंड ही मुझे ज्यादा पसंद करते हैंl' अर्शी खान को पिछली बार बिग बॉस 14 में देखा गया थाl इसके पहले वह बिग बॉस 11 में भी नजर आई थीl बिग बॉस 14 में उनके साथ राखी सावंत, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और विकास गुप्ता नजर आए थेl उनकी और विकास गुप्ता की जमकर लड़ाई होती थीl

अर्शी खान ने विकास पर आरोप लगाया था कि वह अपनी मां की देखभाल नहीं करतेl इसके बाद विकास गुप्ता ने अर्शी खान को स्विमिंग पूल में ढकेल दिया थाl बिग बॉस 14 समाप्त होने के बाद अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता के बारे में बात करने से मना कर दिया थाl हाल ही में अर्शी खान ने मुंबई में घर खरीदा हैl इसके लिए उन्होंने सलमान खान का आभार व्यक्त किया है।

अर्शी खान बिग बॉस 14 में अपने बयानों के चलते फेमस हुई थीl वह अक्सर विकास गुप्ता को टारगेट करती थीl इसके चलते दोनों के बीच खूब विवाद होता थाl अर्शी खान और अभिनव शुक्ला की बॉन्डिंग भी काफी पसंद की गई थीl अर्शी खान ने कई शो में भी काम किया हैक इसके अलावा वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैंl

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.