Anupamaa की काव्या ने ट्रांसपेरेंट टॉप में फ्लॉन्ट किया रेड बिकिनी, पानी में एक्ट्रेस के किलिंग अंदाज ने फैंस को किया दीवाना
शो में काव्या का निगेटिव रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि मदालसा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Anupamaa: स्टार प्लस चैनल पर आने वाला फेमस टीवी शो 'अनुपमा' लगातार दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाता जा रहा। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो टॉप पर चल रहा है। इस शो के हर किरदार की अपनी फैन फॉलोइंग बेहद ही खास है। इस शो में 'काव्या' का निगेटिव रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि मदालसा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने हॉट अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। आए दिन मदालसा अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। इसी बीच उनकी एक बेहद ही सीजलिंग तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। यहां देखें तस्वीर...
View this post on Instagram
मदालसा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह समंदर के पानी में एक जलपरी की तरह लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड कलर की बिकनी के ऊपर ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट टॉप में वे कहर ढा रही हैं। वहीं पानी में लेटे हुए मदालसा ऑरेंज जूस का मजा ले रही हैं। इस तस्वीर में उनका पोज देने का किलिंग अंदाज फैंस को पागल बना रहा है। फोटो में वह फुल ऑन रिलेक्सिंग मूड में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मदालसा ने कैप्शन में लिखा, 'वॉटर बेबी'। इस तस्वीर को अबतक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।