डॉ अद्वैत कहने जा रहे अनुपमां को अलविदा, राजन शाही संग फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

राजन शाही, अपूर्व अग्निहोत्री, फोटो साभार: Instagram

इस बारे में अपूर्व अग्निहोत्री ने ही अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। अपूर्व ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए राजन शाही के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर शो छोड़ने के बारे में बताया है।

Pratiksha RanawatMon, 07 Jun 2021 11:22 PM (IST)

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन का सबसे चर्चित धारावाहिक 'अनुपमां' अपने आने वाले ट्विस्ट्स और टर्न्स की वजह से टीआरपी में टॉप पर रहता है। अब इस धारावाहिक में एक नया मोड़ आने वाला है। इस धारावाहिक के पसंदीदा किरदार डॉक्टर अद्वैत जल्द ही इसे अलविदा कहने वाले हैं। धारावाहिक में डॉक्टर अद्वैत का किरदार अपूर्व अग्निहोत्री निभा रहे हैं।

इस बारे में अपूर्व अग्निहोत्री ने ही अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। अपूर्व ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए राजन शाही के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर शो छोड़ने के बारे में बताया है। जिसे देख अपूर्व के फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं।

अपूर्व ने राजन शाही के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'एक और खूबसूरत यात्रा का अंत हो गया... अंत तो हुआ लेकिन ये यात्रा प्यार, हंसी-खुशी और पागलपन से भरी है। इसका श्रेय जाता है सबसे अलग सोच रखने वाले हमारे राजन, उनकी शानदार टीम और अद्भुत एक्टर्स को। क्योंकि हमारी इंडस्ट्री और काम की जगह प्रेशर की वजह से इंसान को अपना DNA बदलने पर मजबूर करती है। लेकिन इस शख्स ने उन सारे मिथ को तोड़ दिया। सेट पर हंसते चेहरे राजन की ही झलक हैं... आपकी अच्छी, दयालुता और उदारता सेट पर नजर आती हैं।'

इसके साथ ही अपूर्व ने अपने फैंस को भी किरदार को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है। हालांकि अपूर्व के फैंस इस खबर को सुनकर काफी निराश नजर आ रहे हैं। अपूर्व की पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उनसे दोबारा वापस आने की गुजारिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों जब मुंबई में लॉकडाउन लगा था। उस समय अनुपमां में एक नया ट्विस्ट आया था। उसी समय डॉक्टर अद्वैत यानी कि अपू्र्व शर्मा की शो में एंट्री हुई थी। उनके रहते ही रुपाली गांगुली को शो में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। अब अनुपमां की सर्जरी भी हो चुकी है और शूटिंग लोकेशंस पर शो की टीम दोबारा पहुंच रही है। ऐसे में डॉक्टर अद्वैत के किरदार को शो में अब खत्म कर दिया गया है।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.