अनुपमा के बेटे को इस तरह परेशान करती दिखीं काव्या, गुस्से में मारने दौड़े समर, कहा- 'चल भाग...', वीडियो वायरल

अनुपमा में काव्या का किरदान निभाने वाली मदालसा शर्मा एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा सोशल मीडिया पर जबदस्त एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के साथ शो से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:33 PM (IST)
अनुपमा के बेटे को इस तरह परेशान करती दिखीं काव्या, गुस्से में मारने दौड़े समर, कहा- 'चल भाग...', वीडियो वायरल
Photo Credit - Madalsa Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' को लेकर इन दिनों दर्शकों में काफी क्रज बना हुआ है। इस शो को ​दर्शक काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं टीआरपी के मामले में भी ये शो अपनी पकड़ बनाए हुए है। 'अनुपमा' में काव्या का किरदान निभाने वाली मदालसा शर्मा एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा सोशल मीडिया पर जबदस्त एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के साथ शो से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती हैं। इसी बीच मदालसा ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अनुपमा यानी (रुपाली गांगुली) के बेटे समर (पारस कलनावत) को परेशान करती दिख रही हैं। वहीं समर एक्ट्रेस की इस हरकत पर इतना चिढ़ जाते हैं कि वह उनकी पिटाई करने के लिए खड़े हो जाते हैं। यहां देखे वीडियो..

 

View this post on Instagram

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

काव्या यानी मदालसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में काव्या के अलावा समर और अनुपमा की होने वाली बहू और नंदनी (अनघा भोसले) भी दिखाई दे रही हैं। वहीं इस दौरान सभी काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। हलांकि इस मस्ती मजाका में नंदनी उनका पूरा साथ देती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस सो में काव्या नंदनी की मौसी बनी हुई हैं।

मदालसा के शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि समर कुर्सी पर बैठकर रियाज करते नजर आ रहे हैं। वहीं समर के ठीक पीछे खड़ीं मदालसा और अनघा उसे चिढ़ा रही हैं और जेसे ही समर गाना गाते हैं। वो दोनों बार-बार उनके रियाज करन पर टोकती हैं। हालांकि पारस नहीं मानते हैं और रियाज जारी रखते हैं लेकिन जब उनके सब्र की सीमा टूट जाती है और वह गुस्से में मदालसा और अनघा को मारने दौड़ पड़ते हैं। मदालसा के इस फनी वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में हंसी वाली इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी