अंकिता लोखंडे ने शेयर किया विक्की जैन संग 'साखर पोड़ा' का प्यारा वीडियो, यूजर्स बोले- 'सुशांत होता तो कुछ और बात होती'

इस रस्म की खूबसूरत तस्वीरें भी दोनों ने शुक्रवार को शेयर की थीं। जिसेक बाद आज अंकिता ने इस रस्म का एक बेहद ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। लेकिन अंकिता के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:33 AM (IST)
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया विक्की जैन संग 'साखर पोड़ा' का प्यारा वीडियो, यूजर्स बोले- 'सुशांत होता तो कुछ और बात होती'
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुशांत सिंह राजपूत, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेंगी। अंकिता और विक्की की शादी से पहले इन दोनों की 'साखर पोड़ा' की रस्म हुई। इस रस्म की खूबसूरत तस्वीरें भी दोनों ने शुक्रवार को शेयर की थीं। जिसेक बाद आज अंकिता ने इस रस्म का एक बेहद ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। लेकिन अंकिता के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई।

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अंकिता लोखंडे अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच वो होने वाले पति विक्की जैन के साथ कार्ड भी बांटती हुई नजर आती रहती हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले अंतिता और विक्की की साखर पोड़ा की रस्म हुई है। इस रस्म में दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। वहीं अब अंकिता ने अपने साखर पोड़ा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की साखर पोड़ा की रस्म चल रही है। इस दौरान दोनों बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। अंकिता लोखंडे के इस वीडियो में उनका और विक्की का परिवार साथ दिख रहे हैं। लेकिन अंकिता के फैंस को उनका ये वीडियो देख अंकिता के दिवंगत एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

कई सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर कमेंट कर लिख रहे हैं, 'सुशांत होता तो बात कुछ और होती।' एक यूजर ने लिखा, 'ये देखकर मानव- अर्चना की याद आ गई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'काश सुशांत भाई होते।' हालांकि कई लोग अंकिता के इस वीडियो पर कमेंट कर विक्की और अंकिता की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे 12 दिसंबर को विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इससे पहले दो दिनों तक शादी के पहले की रस्में की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी