विक्की जैन को KISS करते हुए अंकिता लोखंडे का वायरल हुआ वीडियो, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में मनाया ब्वॉयफ्रेंड का जन्मदिन

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह लंबे समय से बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:38 PM (IST)
विक्की जैन को KISS करते हुए अंकिता लोखंडे का वायरल हुआ वीडियो, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में मनाया ब्वॉयफ्रेंड का जन्मदिन
ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे, तस्वीर- Instagram: lokhandeankita

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह लंबे समय से बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। अब वह ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन का जन्मदिन मनाने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं।

अंकिता लोखंडे रविवार (1 अगस्त) को विक्की जैन का जन्मदिन मना रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ वह विक्की जैन को खास तोहफा देती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने किस करते हुए विक्की जैन को जन्मदिन की बधाई दी है।

अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह तोहफे में विक्की जैन को एक हैडफोन देती हुई दिखाई दे रही हैं। गर्लफ्रेंड के दिए तोहफे को देखकर वह इमोशनल होकर अंकिता लोखंडे को गले लगा लेते हैं। इसके बाद अंकिता विक्की जैन को किस करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई देती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने खास पोस्ट भी लिखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता लोखंडे ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आपके अच्छे साल आपके आगे हैं और आप सबसे अच्छे रूप में इस वक्त मेरे साथ हैं। मैं आपसे वादा करती हूं कि आपकी जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में मैं आपके साथ बनी रहूंगी। हैप्पी बर्थडे माई मैन।' सोशल मीडिया पर विक्की जैन के लिए लिखा अंकिता लोखंडे का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर विक्की जैन को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे जल्द अपने पुरानी टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। इसके पहले सीजन में वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस धारावाहिक के सेट पर अंकिता और सुशांत का प्यार परवान चढ़ा था। जिसके बाद 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और दोनों अलग हो गए। इन दोनों के अलग होने के बाद इनके फैंस भी काफी निराश हो गए थे। क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि दोनों का रिश्ता शादी के पड़ाव तक पहुंचेगा। बीते साल सुशांत की मौत से अंकिता काफी सदमें में थीं। 

chat bot
आपका साथी