आदित्य नारायण ने दिखाया गजब का ट्रांफॉर्मेशन, दो महीने में हुए Fat To Fit
आदित्य नारायण ने कोविड से ठीक होने के केवल 2 महीने बाद ही ये ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। जिसकी तस्वीरें भी आदित्य नारायण ने फैंस के साथ शेयर की हैं। आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो तस्वीरें शेयर की हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन के चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कुछ दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित हुए थे। कोरोना से रिकवरी के दौरान आदित्य नारायण ने अपना काफी ज्यादा वजन बढ़ा लिया था। जिसके बाद आदित्य नारायण ने अब अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है।
आदित्य नारायण ने कोविड से ठीक होने के केवल 2 महीने बाद ही ये ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। जिसकी तस्वीरें भी आदित्य नारायण ने फैंस के साथ शेयर की हैं। आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आदित्य का बढ़ा हुआ वजन साफ दिखाई दे रहा है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, '15 अप्रैल 2021- इस दिन मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।' View this post on Instagram
इसके बाद आदित्य ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में आदित्य अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। आदित्य की ये दूसरी तस्वीर 15 जून की है। जिसमें आदित्य एकदम फिट नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम मुझे डिजर्व नहीं करते मेरे इस समय में'। आदित्य नारायण की इस तस्वीर को उनके फैंस और कई सेलेब्स पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। आदित्य की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। हालांकि कुछ दिन चले इलाज के बाद आदित्य नारायण और उनकी पत्नी अब बिलकुल ठीक हो गए हैं। आदित्य ने अब इंडियन आइडल के सेट पर भी वापसी कर ली है।