5 Patriotic TV shows: 'फौजी' से 'परम वीर चक्र' तक, देशभक्ति के जज़्बे से भरे 5 टीवी शो ज़रूर देखिए

5 Patriotic TV shows फौजी से 1989 में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख़ ख़ान ने अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कमांडो स्कूल के लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय का रोल निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 02:00 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:03 AM (IST)
5 Patriotic TV shows: 'फौजी' से 'परम वीर चक्र' तक, देशभक्ति के जज़्बे से भरे 5 टीवी शो ज़रूर देखिए
5 Patriotic TV shows: 'फौजी' से 'परम वीर चक्र' तक, देशभक्ति के जज़्बे से भरे 5 टीवी शो ज़रूर देखिए

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टेलीविज़न पर समय-समय पर ऐसे शोज़ आते रहे हैं, जो देशभक्ति के जज़्बे से भरे हुए हों। किसी में भारतीय फौज तो किसी में वायु सेना या नौ सेना के जांबाज़ी के किस्से दिखाये गये। ख़ास बात यह है कि दूरदर्शन ने ऐसे कई शोज़ का प्रसारण किया, जो आज भी देखने वालों को रोमांच से भर देते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही शोज़ के बारे में-

1. फौजी

दूरदर्शन के इस शो में भारतीय फौजियों की रोज़-मर्रा की ज़िंदगी, उनकी ट्रेनिंग, जवानों की ज़िदगी को दर्शाया गया था। ख़ास बात यह कि इस शो 1989 में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख़ ख़ान ने अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कमांडो स्कूल के लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय का रोल निभाया था। इस शो के बाद शाह रुख़ को ख़ूब लोकप्रियता मिली थी। लॉकडाउन के दौरान शो का पुन: प्रसारण भी हुआ था। वैसे देखना चाहें तो यह शो अब अमेज़न प्राइम पर भी उपलब्ध है। 

2. परमवीर चक्र

दूरदर्शन के इस शो में परमवीर चक्र विजेताओं की कहानी दिखायी गयी थी। इस शो में नसीरूद्दीन शाह और फारुख शेख जैसे दमदार कलाकारों ने भाग िया था। इसका निर्देशन चेतन आनंद ने किया था। यह शो काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। 

3. सारा आकाश

सारा आकाश का प्रसारण 2003 से 2005 तक स्टार प्लस पर किया गया था। इस शो में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की प्रोफेशनल और व्यक्तिगत ज़िंदगी को दिखाया गया था। शो में सई देवधर, किरण कुमार, सोनल सहगल और शक्ति आनंद ने मुख्य किरदार निभाये थे। कहानी में देशभक्ति के साथ मुख्य स्टारकास्ट के बीच लव ट्रायंगल भी था। 

4. सी हॉक्स

1990 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुए इस शो की कहानी के केंद्र में भारतीय तट रक्षकों का जीवन और प्रोफेशनल लाइफ थी। यह शो बहुत लोकप्रिय हुआ था। शो में ओम पुरी, आर माधवन और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। 

5. समंदर

दूरदर्शन पर 1994 में प्रसारित हुए इस शो में नौ सेना की गतिविधियों को दिखाया गया था। 25 एपिसोड के इस शो में बॉलीवुड और टीवी के कई चेहरे नज़र आये थे। इनमें विनीता मलिक, समीर सोनू और अमन वर्मा जैसे नाम हैं। शो का निर्माण विंग कमांडर अनुप सिंह बेदी वीएसएम (रिटा.) ने किया था। 

chat bot
आपका साथी