Box Office 2019 Report: अक्षय, सलमान, रितिक नहीं, ये हैं साल के सबसे सफल अभिनेता

Most Successful Bollywood Actor of 2019 अक्षय की गुड न्यूज़ 27 दिसम्बर को आएगी। अगर यह फ़िल्म 200 करोड़ तक जाती है तो अक्षय की यह पोजिनशन बनी रहेगी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 01:21 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 07:13 PM (IST)
Box Office 2019 Report: अक्षय, सलमान, रितिक नहीं, ये हैं साल के सबसे सफल अभिनेता
Box Office 2019 Report: अक्षय, सलमान, रितिक नहीं, ये हैं साल के सबसे सफल अभिनेता

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 बॉलीवुड के लिए अच्छा रहा है। कई ऐसी फ़िल्में आयीं, जिन्होंने बेहतरीन कलेक्शन किया तो कई सितारों के करियर को 2019 ने एक नया आयाम दिया। उनके करियर को बुलंदी पर पहुंचाया। ऐसे ही सितारों की पड़ताल इस लेख में। अगर इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस का औसत निकालें तो नतीजे चौंकाने वाले आते हैं।

शाहिद कपूर ने फ़िल्म इंडस्ट्री में कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। बतौर लीड एक्टर उन्होंने कई कामयाब फ़िल्में कीं, मगर जिस कामयाबी का इंतज़ार एक अभिनेता को होता है, वो उन्हें 2019 में मिली। इस साल आई शाहिद की कबीर सिंह दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म है। अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक ने 278 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के औसत के हिसाब से देखें तो शाहिद इस साल के नंबर वन अभिनेता हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Nov 24, 2019 at 9:18pm PST

विक्की कौशल बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस के हिसाब से दूसरे नंबर पर हैं। विक्की की इस साल आयी उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक ने 240 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फ़िल्म ने विक्की को बड़े सितारों की कतार में खड़ा कर दिया। 

रितिक रोशन की इस साल दो फ़िल्में आयीं। वॉर ने 318 करोड़ का कलेक्शन किया, और अभी तक यह साल 2019 की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। रितिक की दूसरी फ़िल्म सुपर 30 ने 146 करोड़ का कलेक्शन किया था। इन दोनों फ़िल्मों के कलेक्शंस का औसत निकालें तो 232.05 करोड़ आता है। रितिक रोशन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के औसत में तीसरे नंबर पर हैं।

Loading…

सलमान ख़ान अभी तक इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। सलमान की इस साल अभी तक एक ही फ़िल्म भारत आयी, जिसने 209.36 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दबंग 3 रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म से कम से कम 200 करोड़ जमा करने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो औसत बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के हिसाब से सलमान इसी पोजिशन पर बने रहेंगे।

बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की नई इबारत लिख रहे अक्षय कुमार की अभी तक तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं। केसरी ने 153 करोड़, मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ और 206 करोड़ जमा किये थे। इन तीनों फ़िल्मों के कलेक्शंस का औसत 186.38 करोड़ है। इस पैमाने से अक्षय 2019 के पांचवें सबसे कामयाब अभिनेता हैं। अक्षय की गुड न्यूज़ 27 दिसम्बर को आएगी। अगर यह फ़िल्म 200 करोड़ तक जाती है तो अक्षय की यह पोजिशन बनी रहेगी।

रणवीर सिंह इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं, जिनकी गली ब्वॉय ने 139 करोड़ के आसपास जमा किये थे। रणवीर की इस साल एक ही फ़िल्म आई। अजय देवगन की दो फ़िल्में दे दे प्यार दे और टोटल धमाल रिलीज़ हुईं। दोनों फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस का औसत 128.35 करोड़ बनता है, जिसके चलते वो सातवें सबसे कामयाब सितारे हैं।

 

View this post on Instagram

Safed se ik chaand pe shayam shwet se kuch daag hain Ansuni Meri awaaz thi, kuch alag hee mera raag hai Khud ki khoj mein juta raha, yeh ajeeb hee firaaq hai Gir gir ke seekha hoon main Kya naseeb hai, kya bhaag hai. -Ayushmann

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on Dec 4, 2019 at 5:39am PST

आयुष्मान खुराना के लिए 2019 बेहतरीन साल रहा है। उन्होंने कामयाबी की नई बुलंदी इस साल देखी। आयुष्मान की तीन फ़िल्में आर्टिकल 15, बाला और ड्रीम गर्ल आयीं। तीनों हिट रहीं। बाला और ड्रीम गर्ल 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं। इस हिसाब से उनकी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का औसत 106.01 है और वो आठवें सबसे सफल अभिनेता हैं।

chat bot
आपका साथी