WAR Box Office Collection Day 17: नहीं रुक रहा है 'वॉर' का तूफान, 300 करोड़ से बस इतनी दूर ऋतिक और टाइगर की फिल्म

WAR Box Office Collection Day 17 फ़िल्म का हिंदी कलेक्शन 282.30 करोड़ हो गया है। वहीं अगर तमिल और तेलुगु को भी मिला दें तो फ़िल्म 300 करोड़ से 5 करोड़ पीछे है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 02:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 03:01 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 17: नहीं रुक रहा है 'वॉर' का तूफान, 300 करोड़ से बस इतनी दूर ऋतिक और टाइगर की फिल्म
WAR Box Office Collection Day 17: नहीं रुक रहा है 'वॉर' का तूफान, 300 करोड़ से बस इतनी दूर ऋतिक और टाइगर की फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। WAR Box Office Collection Day 17: रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफ़िस पर तूफान मचा कर रखा है। फ़िल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफ़िस माइल्सस्टोन को छूती जा रही है। फ़िल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। 'धूम-3' के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बाद  फ़िल्म ने कमाई की  रफ्तार बढ़ा दी है।

'लाल कप्तान' जैसी बड़ी फ़िल्म के रिलीज़ का भी असर इस पर नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को एक बार फिर फ़िल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। फ़िल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुतबाकि, फ़िल्म ने शनिवार को 4.35 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फ़िल्म का हिंदी कलेक्शन 282.30 करोड़ हो गया है। वहीं, अगर तमिल और तेलुगु को भी मिला दें, तो फ़िल्म 300 करोड़ से 5 करोड़ पीछे है। फ़िल्म ने भारत में कुल 295.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

#War gathers momentum yet again... Will hit ₹ 300 cr mark today [Sun]... [#Hindi; Week 3] Fri 2.80 cr, Sat 4.35 cr. Total: ₹ 282.30 cr. Including #Tamil + #Telugu: ₹ 295.75 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) October 20, 2019

बता दें कि फ़िल्म ने 'लाल कप्तान' के रिलीज़ डेट के दिन भी उससे ज्यादा कमाई की थी। शुक्रवार को 'लाल कप्तान' ने जहां 50 लाख का कलेक्शन किया, तो 'वॉर' ने  2.80 करोड़ की कमाई की। उम्मीद है कि फ़िल्म आसानी से 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। वीकेंड में एक दिन बचा है और उसके बाद शुक्रवार तक फ़िल्म के सामने कोई बड़ी टक्कर नहीं दिख रही है।

हालांकि, अगला सप्ताह 'वॉर' के लिए आसान नहीं होने वाला है। 25 अक्टूबर को तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' आ रही है। इसी दिन अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल-4' और राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' भी रिलीज़ होगी। इन फ़िल्मों के बीच 'वॉर' की कमाई पर असर पड़ सकता है।

बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड में भी 'वॉर' ने 400 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस में कमाई के मामले में इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी है। इसके अलावा ऑल ओवर टाइम के मामले में भी टॉप-10 में शामिल हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फ़िल्म अगले हफ्ते कैसी कमाई करती है।

chat bot
आपका साथी