WAR Box Office Collection Day 16: 'धूम' मचाने के बाद रितिक-टाइगर का 'सुल्तान' पर वॉर, दो हफ़्तों में कमाई का अम्बार

WAR Box Office Collection Day 16 वॉर ने धूम 3 के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस (280.25 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। वॉर अब पद्मावत और सलमान ख़ान की सुल्तान को चित करने वाली है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 01:01 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 03:43 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 16: 'धूम' मचाने के बाद रितिक-टाइगर का 'सुल्तान' पर वॉर, दो हफ़्तों में कमाई का अम्बार
WAR Box Office Collection Day 16: 'धूम' मचाने के बाद रितिक-टाइगर का 'सुल्तान' पर वॉर, दो हफ़्तों में कमाई का अम्बार

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है। फ़िल्म ने दो हफ़्तों में कमाई का नया कीर्तिमान बनाने के साथ आमिर ख़ान की फ़िल्म धूम 3 के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब सलमान ख़ान की फ़िल्म सुल्तान पर रितिक और टाइगर के निशाने  पर है।

गुरुवार को वॉर की रिलीज़ के दो हफ़्ते पूरे हो गये। दूसरे हफ़्ते में भी वॉर ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दूसरे शुक्रवार को वॉर के हिंदी वर्ज़न ने 7.10 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार और रविवार को 11.20 करोड़ और 13.20 करोड़ बटोरे थे। सोमवार को वॉर के कलेक्शंस में गिरावट आयी, फिर भी फ़िल्म ने 4.40 करोड़ जमा कर लिये। मंगलवार को 3.90 करोड़ और बुधवार को 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

गुरुवार को वॉर ने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तमिल और तेलुगु संस्करणों के कलेक्शंस मिलाकर वॉर का 16 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 288 करोड़ हो गया है। वॉर के हिंदी वर्ज़न ने 275.15 करोड़ जमा किये हैं, जबकि तमिल और तेलुगु से 12.85 करोड़ मिले हैं। दूसरे हफ़्ते में वॉर ने 49.65 करोड़ जमा किये हैं। 

#War stays strong in Week 2... Has one more week to score... No major release [till #HF4] will help... [#Hindi; Week 2] Fri 7.10 cr, Sat 11.20 cr, Sun 13.20 cr, Mon 4.40 cr, Tue 3.90 cr, Wed 3.35 cr, Thu 3.50 cr. Total: ₹ 275.15 cr. Incl #Tamil + #Telugu: ₹ 288 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2019

वॉर ने धूम 3 के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस (280.25 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। वॉर अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पद्मावत और सलमान ख़ान की सुल्तान को पटखनी देने वाली है। पद्मावत ने 300.26 करोड़ और सुल्तान ने 300.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

पहले हफ़्ते में कमाये 238 करोड़

फ़िल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी में रिलीज़ हुई थी। मिड वीक रिलीज़ की वजह से वॉर को एक्सटेंडेट ओपनिंग वीकेंड और फ़र्स्ट वीक मिले और फ़िल्म का इसका जमकर फ़ायदा मिला। हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई वॉर ने झन्नाटेदार ओपनिंग ली और 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज़ के 3 दिनों में ही वॉर 100 करोड़ के पार पहुंच गयी। 9 दिनों के पहले हफ़्ते में वॉर ने 238.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

chat bot
आपका साथी