Tenet Box Office Collection: हॉलीवुड की चर्चित फ़िल्म टेनेट ने ओपनिंग वीकेंड में किया धमाल, कर ली इतनी कमाई

जॉन डेविड वॉशिंग्टन के साथ डिम्पल कपाड़िया। फोटो- मिड-डे

Tenet में जॉन डेविड वॉशिंग्टन और रॉबर्ट पैटिंसन ने मुख्य भूमिका निभायी है। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया इस फ़िल्म में बेहद ख़ास भूमिका में हैं। डिम्पल का यह डेब्यू है। अक्षय कुमार ने फ़िल्म की रिलीज़ के बाद ट्विटर पर डिम्पल के लिए संदेश लिखा था।

Manoj VashisthMon, 07 Dec 2020 12:47 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस पैनडेमिक में 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों की तालाबंदी ख़त्म होने के बाद हॉलीवुड की बेहद चर्चित फ़िल्म टेनेट 4 दिसम्बर को भारत में रिलीज़ हुई। हालात के मद्देनज़र टेनेट ने ओपनिंग वीकेंड में बढ़िया कलेक्शन किया है। आगर कोरोना वायरस पैनडेमिक ना होता तो क्रिस्टोफर नोलन की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड कलेक्शन कर सकती थी।

टेनेट अमेरिका में अगस्त और ब्रिटेन में सितम्बर में ही रिलीज़ हो गयी थी, मगर भारत में सिनेमाघर बंद होने की वजह से यहां रिलीज़ नहीं हो सकी थी। ट्रेड जानकारों के अनुसार, टेनेट ने 4 से 6 दिसम्बर के ओपनिंग वीकेंड में लगभग 5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 1100 से अधिक स्क्रींस पर उतारी गयी फ़िल्म ने 1-2 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो ठीकठाक है। बता दें कि 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खोल दिये गये हैं, मगर 50 फीसदी दर्शकों के साथ ही खोला गया है, जिसका मतलब है कि सिनेमाघरों में सीटों की संख्या आधी कर दी गयी है। टेनेट के कलेक्शंस से फ़िल्म उद्योग को सकारात्मक संकेत मिले हैं। 

टेनेट में जॉन डेविड वॉशिंग्टन और रॉबर्ट पैटिंसन ने मुख्य भूमिका निभायी है। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया इस फ़िल्म में बेहद ख़ास भूमिका में हैं। डिम्पल का यह डेब्यू है। अक्षय कुमार ने फ़िल्म की रिलीज़ के बाद ट्विटर पर डिम्पल के लिए संदेश लिखा था- यह मेरा गौरवान्वित दमाद वाला लम्हा है। क्रिस्टोफर नोलन ने फ़िल्म रिलीज़ की पूर्व संध्या पर डिम्पल कपाड़िया के लिए एक दिली संदेश लिखा है। अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं उनकी आभा में खो जाता, लेकिन टेनेट में उन्हें काम करते हुए देखकर मैं बेहद ख़ुश हूं और मां पर गर्व महसूस कर रहा हूं। 

बता दें, फोर्ब्स वेबसाइट के अनुसार, टेनेट ने वर्ल्डवाइड 350 मिलियन डॉलर का बिज़नेस किया था। डिम्पल ने टेनेट में मुंबई बेस्ड हथियारों की डीलर की भूमिका निभायी है। फ़िल्म के कुछ हिस्से मुंबई में भी शूट किये गये थे। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.