Tanhaji Box Office Collection Day 17: रिपब्लिक डे पर दर्शकों ने किया 'तानाजी' को सलाम, तीसरे संडे को बना यह रिकॉर्ड

Tanhaji Box Office Collection Day 17 फ़िल्म की रफ़्तार बता रही है कि 250 करोड़ का पड़ाव भी दूर नहीं है। तानाजी का तीसरे हफ़्ते में पंगा और स्ट्रीट डांसर 3 डी से मुकाबला था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 12:53 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 08:34 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 17: रिपब्लिक डे पर दर्शकों ने किया 'तानाजी' को सलाम, तीसरे संडे को बना यह रिकॉर्ड
Tanhaji Box Office Collection Day 17: रिपब्लिक डे पर दर्शकों ने किया 'तानाजी' को सलाम, तीसरे संडे को बना यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर रिलीज़ के तीसरे हफ़्ते में भी जलवानशीं है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर तो दर्शकों ने मराठा इसिहास के हीरो तानाजी की देशभक्ति को खुले दिल से सलाम किया, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के रूप में सामने आया। फ़िल्म ने तीसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 करोड़ से अधिक बटोरे हैं। अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म बनी तानाजी तमाम कयासों और उम्मीदों से परे कलेक्शन कर रही है। 

तीसरे वीकेंड की बात करें तो शुक्रवार को तानाजी ने 5.38 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को कलेक्शंस बढ़कर 9.52 करोड़ हो गये, वहीं रविवार को 12.58 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। तीसरे वीकेंड के 27.40 करोड़ को मिलाकर तानाजी का 17 दिनों का नेट कलेक्शन 224.93 करोड़ हो चुका है।

फ़िल्म की रफ़्तार बता रही है कि 250 करोड़ का पड़ाव भी दूर नहीं है। ख़ास बात यह है कि तानाजी का तीसरे हफ़्ते में दो नई फ़िल्मों पंगा और स्ट्रीट डांसर 3डी से मुक़ाबला है। मगर, कलेक्शंस बता रहे हैं कि तानाजी पर नई रिलीज़ फ़िल्मों का बहुत अधिक असर नहीं पड़ा है। 

#Tanhaji surpasses all expectations, estimations and calculations... While *most films* struggle to survive after 2 weeks, #Tanhaji is setting new benchmarks in Week 3... [Week 3] Fri 5.38 cr, Sat 9.52 cr, Sun 12.58 cr. Total: ₹ 224.93 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2020

तानाजी ने तीसरे रविवार को एक और रिकॉर्ड बनाया है। तीसरे रविवार को कमाई के मामले में तानाजी तीसरे स्थान पर है। तीसरे रविवार को सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बाहुबली- द कन्क्लूज़न है, जिसने 17.75 करोड़ जमा किये थे। दूसरे स्थान पर आमिर ख़ान की दंगल है, जिसने 14.33 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में मिले 118 करोड़

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।

chat bot
आपका साथी