Tanhaji Box Office Collection Day 11: 200 करोड़ से पहले नहीं रुकेगी 'तानाजी', जानदार कमाई जारी

Tanhaji Box Office Collection Day 11 रिलीज़ से पहले माना जा रहा था कि अजय देवगन की यह फ़िल्म 100 करोड़ का बिज़नेस आसानी से करेगी मगर 200 करोड़ का अनुमान किसी ने नहीं लगाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:08 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 10:41 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 11: 200 करोड़ से पहले नहीं रुकेगी 'तानाजी', जानदार कमाई जारी
Tanhaji Box Office Collection Day 11: 200 करोड़ से पहले नहीं रुकेगी 'तानाजी', जानदार कमाई जारी

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर का बॉक्स ऑफ़ि पर जलवा जारी है। फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को भी बेहतरीन कलेक्शन किया है, जिसके चलते 200 करोड़ के और नज़दीक पहुंच गयी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे सोमवार को तानाजी ने 8.17 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ तानाजी का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 175.62 करोड़ हो गया है। रिलीज़ के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब तानाजी का कलेक्शन सिंगल डिजिट में रह गया हो। ज़ाहिर है कि तानाजी 200 करोड़ के माइलस्टोन से महज़ 24.38 करोड़ की दूरी पर है। अगर फ़िल्म इसी रफ़्तार से चलती रही तो इस हफ़्ते में इस पड़ाव को पार कर लेगी। तानाजी को लेकर ट्रेड जानकार भी हैरान हैं, क्योंकि रिलीज़ से पहले माना जा रहा था कि अजय देवगन की यह फ़िल्म 100 करोड़ का बिज़नेस आसानी से करेगी, मगर 200 करोड़ का अनुमान किसी ने नहीं लगाया था। 

#Tanhaji is unshakable... Packs a solid number on [second] Mon... Crosses ₹ 175 cr... Sure to challenge *lifetime biz* of #GolmaalAgain... Rewriting record books in #Maharashtra... [Week 2] Fri 10.06 cr, Sat 16.36 cr, Sun 22.12 cr, Mon 8.17 cr. Total: ₹ 175.62 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 21, 2020

तानाजी अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है और दूसरी 200 करोड़ी फ़िल्म भी होगी। इससे पहले आयी गोलमाल अगेन अजय के करियर की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फ़िल्म है। हालांकि वो फेस्टिव रिलीज़ थी, जो 2017 की दिवाली पर रिलीज़ हुई थी। वहीं, तानाजी नॉन हॉलीडे रिलीज़ है। हिंदी के साथ मराठी में रिलीज़ होने की वजह से फ़िल्म महाराष्ट्र में अच्छा कारोबार कर रही है।

10 दिनों में 167 करोड़ की कमाई

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया। 

दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये। दूसरे वीकेंड में तानाजी ने 48.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।

ओम राउत निर्देशित तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी है, जिसमें अजय ने टाइटल रोल निभाया है। वहीं सैफ़ अली ख़ान उदयभान के किरदार में हैं, जो मुगल सेना का सेनापति था। काजोल ने फ़िल्म मेें तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया है।

chat bot
आपका साथी