Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office: आयुष्मान खुराना के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर सब 'शुभ मंगल'

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office शनिवार को शुभ मंगल ज्यादा सावधान के कलेक्शन में उछाल देखा गया। शनिवार को कुल कलेक्शन 11.08 करोड़ रहा।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 12:22 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 01:26 PM (IST)
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office: आयुष्मान खुराना के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर सब 'शुभ मंगल'
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office: आयुष्मान खुराना के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर सब 'शुभ मंगल'

नई दिल्ली, जेएनएन। Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection Day 2:  आयुष्मान खुराना की इस साल की पहली फ़िल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' थिएटर्स में धूम मचा रही है। उसके लिए बॉक्स ऑफ़िस पर फिलहाल सब 'शुभ मंगल' ही है। फ़िल्म दो दिनों के अंदर ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। यह इसके ही साथ रिलीज़ हुई 'भूत: द हॉटेंड शीप पार्ट वन' के कलेक्शन से लगभग दो गुना है। कुल मिलाकर अयुष्मान की नई फ़िल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। 

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को शुक्रवार को 9.55 करोड़ के साथ उम्मीदें के मुताबिक शुरुआत मिली। हालांकि, यह 'बाला' की ओपनिंग (10.65) से कम है। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के कलेक्शन में उछाल देखा गया। शनिवार को कुल कलेक्शन 11.08 करोड़ रहा। इसके साथ ही फ़िल्म का टोटल कलेक्शन 20.63 करोड़ हो गया। 

रविवार को बढ़ सकता है कलेक्शन

रविवार को अक्सर फ़िल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी जाती है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से भी ट्रेड विशेषज्ञों को यही उम्मीद है। तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म रविवार को 14 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में वीकेंड तक कुल बिजनेस 34 करोड़ हो सकता है। हालांकि, फ़िल्म को 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' और विक्की कौशल स्टारर 'भूत' से टक्कर मिलेगी। 

#ShubhMangalZyadaSaavdhan jumps on Day 2... Metros witness growth, while mass pockets remain strictly average... The trend suggests further growth on Day 3... Eyes ₹ 34 cr [+/-] weekend, which is a healthy score... Fri 9.55 cr, Sat 11.08 cr. Total: ₹ 20.63 cr. #India biz. #SMZS

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 23, 2020

समलैंगिक प्यार की कहानी

आयुष्मान एक बार फिर अपनी फ़िल्म के जरिए समाज के टैबू पर चोट की है। फ़िल्म में बनारस में रहने वाले त्रिपाठी परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो एक मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार है। इस परिवार के बेटे अमन को कार्तिक से प्यार हो गया है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कहानी इसके इर्द-गिर्द बुनी गई है। हितेश केवल ले ने इसे निर्देशित किया है। वहीं, आयुष्मान के साथ जीतू कुमार, गजराज राव और नीना गुप्ता भी अहम भूमिका हैं। 

chat bot
आपका साथी