Roohi Box Office Collection: क्या दर्शकों को डराने में कामयाब हुई जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव की रूही? जानें पहले दिन कितना कमाया

Janhvi Kapoor Rajkummar Rao And Varun Sharma Roohi

आपको बता दें पिछले साल इन्हीं दिनों सिनेमाघरों रिलीज होने वाली फिल्म थी इरफान खान और करीना कपूर स्टारर अंग्रेजी मीडियम। ये फिल्म पिछले साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी। उसके बाद अब बड़ी फिल्म में रूही ने सिनेमाघर में दस्तक दी है।

Priti KushwahaFri, 12 Mar 2021 12:05 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रूही' कल यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस​ फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी केज बना हुआ था। वहीं करोना वायरस महामारी के पूरे एक साल बाद कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं फिल्म 'रूही' को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म दर्शकों एक बार फिर से सिनेमाघरों में वापस लाने में कामयाब होगी और अच्छा कलेक्शन करेगी। वहीं शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुई 'रूही' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

आपको बता दें कि 'रूही' ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये शानदार की कमाई की है। याद दिला दें कि कोविड के चलते लंबे समय तक सिनेमाघर बंद रहे थे और अब कई महीनों बाद थिएटर में कोई फिल्म रिलीज हुई है। ऐसे में तीन करोड़ की कमाई करना बड़ी बात है। उम्मीद है कि ये फिल्म आगे और भी अच्छी कमाई करेगी।  

आपको बता दें पिछले साल इन्हीं दिनों सिनेमाघरों रिलीज होने वाली फिल्म थी इरफान खान और करीना कपूर स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम'। ये फिल्म पिछले साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी। उसके बाद अब बड़ी फिल्म में 'रूही' ने सिनेमाघर में दस्तक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रूही' को दिल्ली- एनसीआर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं ट्रेड पंडितों का कहना है कि आने वाले दिनों में फिल्म और अच्छा प्रदर्शन करेगी और इस कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'रूही' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म एक छोटे कस्बे में रहने वाले दो दोस्त भंवरा पांडेय (राजकुमार राव) और कतन्नी (वरुण शर्मा) पर बेस्ड है। ये दोनों दोस्त रूही (जाह्नवी कपूर) के चक्कर में फंस जाते हैं। ये दोनों दोस्त फिल्म में जर्नलिस्ट बने हैं और पार्टटाइम किडनैपिंग करते हैं। 'पकड़वा विवाह' के लिए होने वाला एक दूल्हा उन्हें रूही को किडनैप करने के लिए हायर करता है। दोनों को देखने में तो रूही साधारण लड़की लगती है लेकिन बाद में पता चलता है कि उसकी उस पर अफजा की आत्मा ने कब्जा किया है। इसी के इर्दगिर्द घूमती है 'रूही' की पूरी कहानी। 

 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.