Roohi Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी चला रूही का जादू, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Roohi Box Office Collection Day 2 Of Starring Varun Sharma Rajkummar Rao Janhvi Kapoor

फिल्म में तीनों स्टार्स यानी जान्हवी राजकुमार और वरुण की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। कोरोना वायरस महामारी के पूरे एक साल बाद कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं अब दूसरे दिन भी जान्हवी और राजकुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।

Priti KushwahaSat, 13 Mar 2021 01:41 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। Roohi Box Office Collection Day 2: जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'रूही'11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में तीनों स्टार्स यानी जान्हवी, राजकुमार और वरुण की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। कोरोना वायरस महामारी के पूरे एक साल बाद कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं फिल्म 'रूही' को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म दर्शकों एक बार फिर से सिनेमाघरों में वापस लाने में कामयाब रही। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी कमाई की। वहीं अब दूसरे दिन भी जान्हवी और राजकुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।

दूसरे दिन कमाए इतने करोड़  

शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुई 'रूही' को दर्शकों ने खूब पंसद किया। 'रूही' ने जहां पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये शानदार की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यानी अभी तक ये फिल्म कुल 5.31 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि कहा जा रहा है कि वर्किंग डे होने की वजह से कम लोग सिनेमाघरों में पहुंच पाएं। वहीं शनिवार और रविवार को फिल्म को अच्छे दर्शक मिल सकते हैं।

जानें फिल्म की कहानी  

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'रूही' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म एक छोटे कस्बे में रहने वाले दो दोस्त भंवरा पांडेय (राजकुमार राव) और कतन्नी (वरुण शर्मा) पर बेस्ड है। ये दोनों दोस्त रूही (जाह्नवी कपूर) के चक्कर में फंस जाते हैं। ये दोनों दोस्त फिल्म में जर्नलिस्ट बने हैं और पार्टटाइम किडनैपिंग करते हैं। 'पकड़वा विवाह' के लिए होने वाला एक दूल्हा उन्हें रूही को किडनैप करने के लिए हायर करता है। दोनों को देखने में तो रूही साधारण लड़की लगती है लेकिन बाद में पता चलता है कि उसकी उस पर अफजा की आत्मा ने कब्जा किया है। इसी के इर्दगिर्द घूमती है 'रूही' की पूरी कहानी। 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.