Friday Releases: 2020 के आख़िरी शुक्रवार को बॉक्स ऑफ़िस पर वंडर वुमन 84 से भिड़ेगी शकीला

शकीला में रिचा चड्ढा और वंडर वुमन 1984 में गैल गैडट। फोटो- मिड-डे

15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की अनुमति मिलने के बाद फ़िल्में सिनेमाघरों में आना शुरू हो गयी हैं। हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप और दर्शकों की हिचक के चलते अभी बॉक्स ऑफ़िस पर पहले जैसी रौनक लौटने में वक़्त लगेगा।

Manoj VashisthWed, 23 Dec 2020 08:15 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ख़राब बीता। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से इंडस्ट्री का अधिकतर काम-काज कई महीनों तक ठप रहा था। फ़िल्मों की शूटिंग बंद रही और सिनेमाघर बंद होने से तमाम फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो सकीं। 15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की अनुमति मिलने के बाद फ़िल्में सिनेमाघरों में आना शुरू हो गयी हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रकोप और दर्शकों की हिचक के चलते अभी बॉक्स ऑफ़िस पर पहले जैसी रौनक लौटने में वक़्त लगेगा। 

2020 के आख़िरी शुक्रवार 25 अक्टूबर को बॉलीवुड फ़िल्म शकीला रिलीज़ हो रही है। रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ट्रेड जानकारों के अनुसार, शकीला पांच भाषाओं में क़रीब 1000 स्क्रींस पर आएगी। इंद्रजीत लंकेश निर्देशित फ़िल्म की कहानी दक्षिण भारतीय एडल्ट स्टार शकीला पर आधारित है, जिन्होंने नब्बे के दशक में सुपरस्टारडम हासिल किया था। 

सिनेमाघर खुलने के बाद रिलीज़ होने वाली यह तीसरी नई फ़िल्म होगी। इससे पहले मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फ़ातिमा सना शेख़ की फ़िल्म सूरज पे मंगल भारी 15 नवम्बर को रिलीज़ हुई थी। इसके बाद कियारा आडवाणी की इंदू की जवानी 11 दिसम्बर को रिलीज़ हो चुकी है। दोनों की फ़िल्मों को बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ास रिस्पॉन्स नहीं मिला, मगर नई फ़िल्मों की रिलीज़ को लेकर सिनेमाघरों में एक शुरुआत हो गयी है।

शकीला से एक दिन पहले 24 अक्टूबर को हॉलीवुड फ़िल्म वंडर वुमन 1984 रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में गैल गेडट लीड रोल में हैं। ख़ास बात यह है कि रिचा चड्ढा के बॉयफ्रेंड अली फ़ज़ल गैल गेडट के साथ हॉलीवुड फ़िल्म डेथ ऑन द नील में काम कर रहे हैं। 

बॉलीवुड सितारे भी दर्शकों को सिनेमाघरों में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने वंडर वुमन 1984 देखने का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वो दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ फ़िल्म का लुत्फ़ उठा रहे हैं। इसके साथ ऋतिक ने लिखा कि बड़े पर्दे पर फ़िल्म देखने के तजुर्बे का कोई मुकाबला नहीं।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.