Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 5: 'पति पत्नी और वो' का शानदार सफ़र जारी, पांच दिनों में बेहतरीन कमाई

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 5 पति पत्नी और वो को मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है जो 1978 में इसी शीर्षक से आयी फ़िल्म का रीमेक है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:36 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 07:57 PM (IST)
Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 5: 'पति पत्नी और वो' का शानदार सफ़र जारी, पांच दिनों में बेहतरीन कमाई
Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 5: 'पति पत्नी और वो' का शानदार सफ़र जारी, पांच दिनों में बेहतरीन कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। पति पत्नी और वो साल 2019 की कामयाब फ़िल्मों में शामिल होने के रास्ते पर तेज़ी सेबढ़ रही है। फ़िल्म ने रिलीज़ के 5 दिनों शानदार कलेक्शन किया है और अब 50 करोड़ के पड़ाव के बेहद नज़दीक पहुंच गयी है। 

पहले हफ़्ते में पत्नी पत्नी और वो की रफ़्तार शानदार है। फ़िल्म ने रिलीज़ के पांचवें दिन मंगलवार को 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया था और अब पांच दिनों में पति पत्नी और वो का कलेक्शन 46.99 करोड़ हो गया है। बता दें कि 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 9.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 12.33 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, रविवार को फ़िल्म ने 14.51करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस गिरे, मगर यह गिरावट ज़्यादा नहीं थी। फ़िल्म ने 5.70 करोड़ का कलेक्शन पहले सोमवार को किया। कलेक्शंस की यह रफ़्तार देखते हुए माना जा रहा है कि आज (बुधवार) को फ़िल्म 50 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। 

Loading…

#PatiPatniAurWoh is in no mood to slow down... Will swim past ₹ 50 cr mark today [Day 6]... Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr, Sun 14.51 cr, Mon 5.70 cr, Tue 5.35 cr. Total: ₹ 46.99 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 11, 2019

पति पत्नी और वो को मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है, जो 1978 में इसी शीर्षक से आयी फ़िल्म का रीमेक है। ओरिजिनल में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता ने मुख्य किरदार निभाये थे। मुदस्सर ने फ़िल्म की कहानी को मौजूदा दौर के हिसाब से ट्विस्ट किया है। हालांकि कहानी की मूल भावना वही है। 

फ़िल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय मुख्य किरदारों में शामिल हैं। कार्तिक की इस साल यह दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले उनकी लुका छुपी आयी थी, जिसने 94 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया था।अब पति पत्नी और वो भी सफलता के रास्ते पर चल पड़ी है। इसके साथ रिलीज़ हुई पानीपत काफ़ी पीछे छूट गयी है, जो रिलीज़ के पांच दिनों में लगभग 22 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी है। 

chat bot
आपका साथी