Panipat Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफ़िस पर जंग लड़ रही अर्जुन कपूर की फ़िल्म 'पानीपत'

Panipat Box Office Collection Day 9 पानीपत गिरती-उठती बॉक्स ऑफ़िस की जंग पर टिकी हुई है। हालांकि अभी तक फ़िल्म ने तीस करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 03:32 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 03:42 PM (IST)
Panipat Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफ़िस पर जंग लड़ रही अर्जुन कपूर की फ़िल्म 'पानीपत'
Panipat Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफ़िस पर जंग लड़ रही अर्जुन कपूर की फ़िल्म 'पानीपत'

नई दिल्ली, जेएनएन। Panipat Box Office Collection Day 9: विवादों के बीच अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सनोन स्टारर फ़िल्म 'पानीपत' बॉक्स ऑफ़िस के जंग में बनी हुई है। शनिवार को एक बार फिर 'पानीपत' के कलेक्शन में उछाल देखा गया। इसके बावजूद भी फ़िल्म अभी तक 30 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। 'पानीपत' को  'पति, पत्नी और वो', 'मर्दानी 2' और 'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' से बड़ी चुनौती का समाना करना पड़ रहा है।

'पानीपत' फ़िल्म ने शुक्रवार को 69 लाख का करोबार किया था। इसके बाद शनिवार को फ़िल्म की कलेक्शन काफी उछाल देखा गया। फ़िल्म ने  शनिवार को 1.26 करोड़ का बिजनेस किया। फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, पानीपत ने अबतक कुल 27.63 का कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म को मुंबई के सर्किट में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फ़िल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया। ऐसे में फ़िल्म के लिए 50 करोड़ का आंकड़ा भी काफी मुश्किल लग रहा है।

Loading…

#Panipat gathers momentum on [second] Sat... #Mumbai circuit [Week 2: Fri 45 lakhs, Sat 83 lakhs] dominates, continues to contribute mainly... [Week 2] Fri 69 lakhs, Sat 1.26 cr. Total: ₹ 27.63 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 15, 2019

फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर काफी कड़ी टक्कर मिल रही है। 6 दिसंबर को 'पानीपत' और 'पति, पत्नी और वो' एक साथ रिलीज़ हुई थी। पहले दिन से 'पति पत्नी और वो' बॉक्स ऑफ़िस पर आगे चल रही है। वहीं, दूसरे हफ्ते के शुरुआत में 'मर्दानी' और 'जुमांजी' ने बाज़ी मार ली है। इसके अलावा फ़िल्म को थिएटर्स के बाहर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में फ़िल्म के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। फ़िल्म पर भरतपुर के राजा सूरजमल के ग़लत चित्रण का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी फ़िल्मों के प्रदर्शन को रोक रहे हैं और बैन की मांग कर रहे हैं।

'पानीपत' के लिए अगले हफ्ते बॉक्स ऑफ़िस पर और मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस शुक्रवार को सलमान ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर फ़िल्म दबंग 3 रिलीज़ होगी। ऐसे में पानीपत के लिए बॉक्स ऑफ़िस की इस जंग में टिक पाना काफी मुश्किल होगा।

chat bot
आपका साथी