Panipat Box Office Collection Day 5: पांच दिनों में पानीपत की कुल कमाई जानकर दंग रह जाएंगे

Panipat Box Office Collection Day 5 पानीपत को इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो से ठीकठाक चुनौती मिली है जिसने कलेक्शंस के मामले में पानीपत को काफ़ी पीछे छोड़ दिया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 01:07 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 07:58 PM (IST)
Panipat Box Office Collection Day 5: पांच दिनों में पानीपत की कुल कमाई जानकर दंग रह जाएंगे
Panipat Box Office Collection Day 5: पांच दिनों में पानीपत की कुल कमाई जानकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी फ़िल्म पानीपत रिलीज़ के कुछ ही दिनों में हांफने लगी है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फ़िल्म पांच दिनों लगभग 22 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है। 

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फ़िल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का पांच दिनों का कलेक्शन 22.37 करोड़ हो गया है। 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई पानीपत ने पहले दिन लगभग 4.12 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे और तीसरे दिन फ़िल्म के कलेक्शंस कुछ बढ़े। शनिवार को फ़िल्म ने 5.78 करोड़ और रविवार को 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पानीपत के कलेक्शंस में गिरावट आयी और फ़िल्म ने 2.59 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। 

ख़ास बात यह है कि पानीपत को सबसे अधिक दर्शक मुंबई क्षेत्र से ही मिले हैं, जहां फ़िल्म ने लगभग 8 करोड़ बटोरे हैं, जबकि बाक़ी जगहों पर फ़िल्म के लिए उत्साह कम देखा जा रहा है। दिल्ली-यूपी टेरीटरी से फ़िल्म को महज़ 2.53 करोड़ मिल पाये हैं, जो कि हिंदी फ़िल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बेल्ट मानी जाती है।

Loading…

पानीपत का हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में विरोध भी किया जा रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर पड़ा है। राजस्थान में फ़िल्म को महज़ 63 लाख रुपये की मिल सके हैं। इन राज्यों में विरोध करने वालों का आरोप है कि फ़िल्म में जाट महाराजा सूरजमल की भूमिका सही ढंग से नहीं दिखायी गयी है।

पानीपत को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले लगान और जोधा अकबर जैसी फ़िल्में बना चुके हैं। अर्जुन कपूर ने फ़िल्म में सदाशिव राव भाऊ का रोल निभाया है, जिन्होंने अहमद शाह अब्दाली के ख़िलाफ़ जंग में मराठा सेना का नेतृत्व किया था। फ़िल्म में कृति सनोन फीमेल लीड रोल में हैं।

पानीपत को इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो से ठीकठाक चुनौती मिली है, जिसने कलेक्शंस के मामले में पानीपत को काफ़ी पीछे छोड़ दिया है। इस शुक्रवार से रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 रिलीज़ हो जाएगी, जिससे दोनों फ़िल्मों को कड़ी टक्कर मिलने की सम्भावना है। 

chat bot
आपका साथी