Panipat Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफ़िस पर लड़ रही 'पानीपत', बढ़ सकती हैं चुनौतियां

Panipat Box Office Collection Day 4 फ़िल्म ने सोमवार को 2.5 से 3 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया। फ़िल्म ने शुक्रवार को 4.12 करोड़ के साथ शुरुआत की थी।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 04:08 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 04:12 PM (IST)
Panipat Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफ़िस पर लड़ रही 'पानीपत', बढ़ सकती हैं चुनौतियां
Panipat Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफ़िस पर लड़ रही 'पानीपत', बढ़ सकती हैं चुनौतियां

नई दिल्ली, जेएनएन। Panipat Box Office Collection Day 4: सजंय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सनोन स्टारर फ़िल्म 'पानीपत' बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फ़िल्म की शुरुआत धीमी हुई थी। इसके बाद फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जलावा दिखाना शुरू किया। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शन में मंदी देखी गई ।

छह दिसंबर को रिलीज़ आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म 'पानीपत' ने अब तक करीब 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।  boxofficeindia.com के मुताबिक, फ़िल्म ने सोमवार को 2.5 से 3 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया। फ़िल्म ने शुक्रवार को 4.12 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को 5.78 करोड़ और जोड़े। रविवार को कलेक्शन में उछाल देखा गया। फ़िल्म ने रविवार को करीब 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया।

Loading… हिस्टोरिकल फ़िल्म 'पानीपत' को कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फ़िल्म 'पति पत्नी और वो' से टक्कर मिल रही है। दोनों ही फ़िल्म एक दिन बॉक्स ऑफ़िस पर उतरी थी। हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस में कमाई के मामले में  'पति पत्नी और वो' आगे है। कार्तिक की फ़िल्म ने अबतक 41.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, बड़े स्टार्स से सजी और मेगा बज़ट वाली फ़िल्म 'पानीपत' बॉक्स ऑफ़िस पर पीछे चल रही है।

पानीपत को बॉक्स ऑफ़िस के अलावा बाहर भी टक्कर मिल रही है। इस फ़िल्म को लेकर राजस्थान में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। फ़िल्म में राजा सूरजमल को लेकर दिखाए तथ्यों से जाट समुदाय में नाराजगी है। इसके बाद से राजस्थान के भरतपुर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में फ़िल्म के सामने दो-दो चुनौतियां हैं। आने वाले शुक्रवार यह चुनौती और बढ़ सकती है। शुक्रवार को रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 2' भी रिलीज़ होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर बढ़ जाएगी।

chat bot
आपका साथी