Marjaavaan Box Office Collection Day 6: 'मरजावां' के सामने कल से 'पागलपंती', जानिए 6 दिनों की कमाई

Marjaavaan Box Office Collection Day 6 मरजावां मिलाप ज़वेरी निर्देशित फ़िल्म है जिसमें रॉ एक्शन के साथ इंटेंस लव स्टोरी को बुना गया है। सिद्धार्थ एंग्री यंगमैन के रोल में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 03:27 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 07:49 PM (IST)
Marjaavaan Box Office Collection Day 6: 'मरजावां' के सामने कल से 'पागलपंती', जानिए 6 दिनों की कमाई
Marjaavaan Box Office Collection Day 6: 'मरजावां' के सामने कल से 'पागलपंती', जानिए 6 दिनों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फ़िल्म मरजावां ने बॉक्स ऑफ़िस शानदार कलेक्शन किया है। फ़िल्म ने रिलीज़ के 6 दिनों में 35 करोड़ से अधिक जुटा लिये हैं। ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी है, मगर यह गिरावट बहुत अधिक नहीं है, जो फ़िल्म के हेल्दी कलेक्शंस के संकेत दे रही है।

मरजावां मिलाप ज़वेरी निर्देशित फ़िल्म है, जिसमें रॉ एक्शन के साथ इंटेंस लव स्टोरी को बुना गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा एंग्री यंग मैन जैसे अवतार में नज़र आये हैं। फ़िल्म में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत फीमेल लीड रोल में हैं। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। 15 नवंबर को रिलीज़ हुई मरजावां ने 7.03 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म ने 7.21 करोड़ और 10.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को मरजावां ने 4.15 करोड़ जमा किये थे, जबकि मंगलवार और बुधवार को 3.61 करोड़ और 3.16 करोड़ बटोरे। 

#Marjaavaan Fri 7.03 cr, Sat 7.21 cr, Sun 10.18 cr, Mon 4.15 cr, Tue 3.61 cr, Wed 3.16 cr. Total: ₹ 35.34 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) November 21, 2019

रितेश के साथ सिद्धार्थ की यह दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले दोनों एक विलेन में साथ आये थे, जो बड़ी सफलता साबित हुई थी। 2014 में आयी इस फ़िल्म ने 105.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी। 100 करोड़ क्लब में सिद्धार्थ की यह अकेली फ़िल्म है।

मरजावां की कामयाबी सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए बेहद ज़रूरी है। उनकी पिछली कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस की रेस में पिछड़ गयी थीं। सिद्धार्थ ने 2012 में करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया था।

मरजावां आज गुरुवार को एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लेगी और जानकार मानते हैं कि पहले हफ़्ते में मरजावां का नेट कलेक्शन 38 करोड़ तक जा सकता है। 22 नवंबर को अनीस बज़्मी निर्देशित पागलपंती रिलीज़ हो रही है। ऐसे में मरजावां के आगे का सफ़र थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पागलपंती कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम, पुल्कित सम्राट, अरशद वारसी, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज़ और कृति खरबंदा मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

chat bot
आपका साथी