Mardaani 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफ़िस पर लड़ती 'मर्दानी', ' जुमानजी' से मिल रही है टक्कर

Mardaani 2 Box Office Collection Day 2 धीमी शुरुआत के बाद मर्दानी ने बॉक्स ऑफ़िस पर रफ़्तार पकड़ ली है। इसे हॉलीवुड की जुमानजी द नेक्स्ट लेवल से टक्कर मिल रही है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 12:46 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 12:56 PM (IST)
Mardaani 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफ़िस पर लड़ती 'मर्दानी', ' जुमानजी' से मिल रही है टक्कर
Mardaani 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफ़िस पर लड़ती 'मर्दानी', ' जुमानजी' से मिल रही है टक्कर

नई दिल्ली,जेएनएन।  Mardaani 2 Box Office Collection Day 2: 13 दिसंबर को दो फ़िल्में एक साथ बॉक्स ऑफ़िस पर उतरी। इसमें रानी मुखर्जी मोस्ट अवेटेड 'मर्दानी 2' और हॉलीवुड की ' जुमानजी:  द नेक्स्ट  लेवल'। दोनों ही फ़िल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों फ़िल्मों ने मिलकर कार्तिक आर्यन की फ़िल्म 'पति पत्नी और वो' को शुक्रवार के दिन पीछे छोड़ दिया।

'मर्दानी 2' के जरिए रानी मुखर्जी को पिछले छह सालों की सबसे शानदार ओपनिंग मिली है। फ़िल्म ने शुक्रवार को 3.80 करोड़ का कारोबार किया। फ़िल्म ने शनिवार को अपनी रफ़्तार बढ़ा दी। boxofficeindia.com में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म ने दूसरे दिन अपनी कमाई काफी बढ़ोतरी की है। फ़िल्म ने पहले दिन से 75-80 फीसद अधिक कमाई की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, मर्दनी 2 ने शनिवार को करीब 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल मिलकार 'मर्दानी 2' ने दो दिनों में करीब 10.30 करोड़ का करोबार कर लिया है।

Loading…

'मर्दानी 2' को बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज्यादा टक्कर ' जुमानजी द नेक्स्ट लेवल' से मिल रही है। हॉलीवुड की इस फ़िल्म को भारत में काफी सही शुरुआत मिल है। ' जुमानजी' ने शुक्रवार तक 6.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार भी जुमानजी के शानदार रहा। फ़िल्म ने शनिवार को 8.35 करोड़ और अपने खाते में जोड़ लिए। इसके साथ ही फ़िल्म ने अबतक कुल 14.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

#Jumanji: #TheNextLevel goes on an overdrive on Day 2... Records superb growth... Kids and families are patronising the film big time... Thu previews 1.15 cr, Fri 5.05 cr, Sat 8.35 cr. Total: ₹ 14.55 cr Nett BOC. #India biz. All versions. #JumanjiTheNextLevel

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 15, 2019

दोनों ही फ़िल्मों ने मिलकर कार्तिक आर्यन की फ़िल्म 'पति पत्नी और वो' से दर्शक शेयर कर लिए हैं। इस वजह 'पति पत्नी और वो' के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। वहीं, आने वाले शुक्रवार को सलमान ख़ान की फ़िल्म 'दबंग 3' भी रिलीज़ हो जाएगी। ऐसे में बाकी फ़िल्मों के लिए काफी मुश्किल हो जाएंगी। अब देखने होगा कि 'मर्दानी 2' और 'जुंमाजी' बॉक्स ऑफ़िस पर कब तक जलावा बिखेरती है?

chat bot
आपका साथी