Malang Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में 50 करोड़ के नज़दीक़ पहुंची आदित्य-दिशा की मलंग, जानें कुल कमाई

Malang Box Office Collection Day 10 दूसरे हफ़्ते में मलंग को कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म लव आज कल से चुनौती मिल रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 12:16 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 09:53 PM (IST)
Malang Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में 50 करोड़ के नज़दीक़ पहुंची आदित्य-दिशा की मलंग, जानें कुल कमाई
Malang Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में 50 करोड़ के नज़दीक़ पहुंची आदित्य-दिशा की मलंग, जानें कुल कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग ने बॉक्स ऑफ़िस पर 10 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया है। दूसरे वीकेंड में मलंग के कलेक्शंस कुछ कम हुए हैं, मगर स्थिर बने रहे। अब जल्द ही फ़िल्म 50 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी। 

शुक्रवार (14 फरवरी) को मलंग ने दूसरे हफ़्ते में एंट्री ली और दूसरे शुक्रवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को फ़िल्म न2 2.52 करोड़ जमा किये, जबकि रविवार को कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 3.25 करोड़ इकट्ठा कर लिये। मलंग का 10 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन अब 47.67 करोड़ हो चुका है। इस हफ़्ते में फ़िल्म 50 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी।

, जब आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और विक्की कौशल की भूत पार्ट वन हांटेड शिप रिलीज़ होंगी। दूसरे हफ़्ते में मलंग को कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म लव आज कल से चुनौती मिल रही है। यह चुनौती तीसरे हफ़्ते में और बढ़ जाेगी

#Malang puts up a decent total in Weekend 2... Will cross ₹ 50 cr on weekdays... Has weekdays to score, before new films [#ShubhMangalZyadaSaavdhan and #Bhoot] arrive... [Week 2] Fri 2.25 cr, Sat 2.52 cr, Sun 3.25 cr. Total: ₹ 47.67 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 17, 2020

पहले हफ़्ते में मंलग की कमाई की रफ़्तार देखें तो 7 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था।

पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़, मंगलवार को 3.80 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़ और गुरुवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ पहले हफ़्ते की कमाई 39.65 करोड़ हो गयी थी। मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं।

फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।

chat bot
आपका साथी