Box Office: 'उरी सर्जीकल स्ट्राइक' को लेकर फिर High हुआ Josh, कमा चुकी इतने करोड़

फ़िल्म छठे हफ़्ते में 860 स्क्रींस पर चल रही है और अभी भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है, जिसके चलते छठे शुक्रवार को ₹1.19 करोड़ का कलेक्शन किया।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:14 AM (IST)
Box Office: 'उरी सर्जीकल स्ट्राइक' को लेकर फिर High हुआ Josh, कमा चुकी इतने करोड़
Box Office: 'उरी सर्जीकल स्ट्राइक' को लेकर फिर High हुआ Josh, कमा चुकी इतने करोड़

मुंबई। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने 2016 में उरी अटैक की कड़वी यादें ताज़ा कर दीं। उरी अटैक के कुछ अर्से बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी इलाक़े में घुसकर सर्जीकल स्ट्राइक की थी और उरी हमले में जवानों की शहादत का बदला लिया था। इसी कहानी पर निर्देशिक आदित्य धर ने 'उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक' फ़िल्म बनायी, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी के नये कीर्तिमान क़ायम किये। 

फ़िल्म छठे हफ़्ते में 860 स्क्रींस पर चल रही है और अभी भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है, जिसके चलते छठे शुक्रवार को ₹1.19 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही उरी का 36 दिनों का कुल कलेक्शन ₹220.32 करोड़ हो गया है। उरी में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया है, जबकि यामी गौतम और परेश रावल सहयोगी किरदारों में हैं। 'उरी' के सामने अब रणवीर सिंह की 'गली बॉय' है, जिसे ज़ोया अख़्तर ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं, जिनके साथ विक्की ने राज़ी जैसी सुपर हिट फ़िल्म दी है। 'गली बॉय' की रिलीज़ से उरी का 250 करोड़ का पड़ाव थोड़ा मुश्किल हो गया है। 

पांचवे हफ़्ते में उरी को मिले 18 करोड़ 

8 फरवरी को, 'उरी' का पांचवां हफ़्ता शुरू हुआ। फ़िल्म ने शुक्रवार को ₹2.14 करोड़, शनिवार को ₹4.69 करोड़ और रविवार को 5.67 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद सोमवार को 1.70 करोड़, मंगलवार को 1.63 करोड़, बुधवार को 1.57 करोड़ और गुरुवार को भी लगभग इतना ही कलेक्शन किया। पांचवें हफ़्ते में उरी ने 18.74 करोड़ जमा कर लिये थे। पांचवां हफ़्ता पूरा होने के साथ ही उरी का नेट कलेक्शन 218 करोड़ से अधिक हो चुका था। 

चौथे हफ़्ते में 29 करोड़

इससे पहले चौथे हफ़्ते (1-7 फरवरी) में फ़िल्म ने ₹29.34 करोड़ अपने खाते में जमा किये थे। अगर चौथे हफ़्ते में दिनवार फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार रहे- 

शुक्रवार- 3.44 करोड़ शनिवार- 6.62 करोड़ रविवार- 8.88 करोड़ सोमवार- 2.86 करोड़ मंगलवार- 2.63 करोड़ बुधवार- 2.40 करोड़ गुरुवार- 2.19 करोड़

चौथा हफ़्ता पूरा होने के बाद फ़िल्म ₹200.07 करोड़ जमा कर चुकी थी। उरी के निर्माण और प्रचार पर निर्माताओं को सिर्फ़ ₹42 करोड़ का ख़र्च आया है। फ़िल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। अब तो नये रिकॉर्ड्स कायम करने की तरफ़ बढ़ रही है। 

तीसरे हफ़्ते में ₹37.04 करोड़ मिले

रिलीज़ के तीसरे शुक्रवार (25 जनवरी) को उरी ने ₹4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर फ़िल्म ने दोगुनी कमाई करते हुए ₹9.86 करोड़ अपने खाते में जमा किये। रविवार को 17वें दिन फ़िल्म ने ₹9.28 करोड़ बटोरे थे। सोमवार को ₹3.43 करोड़, मंगलवार को ₹3.39 करोड़, बुधवार को ₹3.37 करोड़ और गुरुवार को ₹3.31 करोड़ उरी के खाते में गये। तीसरे हफ़्ता ख़त्म होने के बाद उरी का कलेक्शन ₹171.07 करोड़ हो गया था।

दूसरे हफ़्ते में ₹62.54 करोड़ की उड़ान

18 जनवरी को फ़िल्म का दूसरा हफ़्ता शुरू हुआ था और दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹7.70 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को ₹13.35 करोड़ जमा किये, जबकि रविवार को ₹17.17 करोड़ बटोरे। इसके साथ ही दूसरे वीकेंड में उरी ने ₹38.22 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया। याद रहे कि फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹35.73 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को फ़िल्म ने 6.82 करोड़, मंगलवार को 6.30 करोड़, बुधवार को 6 करोड़ और गुरुवार को 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरा हफ़्ता ख़त्म होने के बाद उरी का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 133.79 करोड़ हो गया था।

पहले हफ़्ते में ₹70 करोड़ का कलेक्शन

'उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक' 11 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। पहले दिन फ़िल्म ने ₹8.20 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन की कमाई से ही उरी ने संकेत दे दिये थे कि फ़िल्म कम से कम पहले वीकेंड में तो बड़ा कारनामा करने वाली है और हुआ भी वैसा ही। दूसरे दिन यानि शनिवार को उरी के कलेक्शंस में लगभग 52 फ़ीसदी का उछाल आया। फ़िल्म ने ₹12.43 करोड़ का झमाझम कलेक्शन किया, जबकि रविवार को ₹15.10 करोड़ अपनी पॉकेट में कर लिये। कमाल की बात यह है कि वर्किंग वीक शुरू होने के बाद भी उरी के कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी। पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹10.51 करोड़ जमा किये, जबकि मंगलवार को ₹9.57 करोड़ और बुधवार को ₹7.73 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि गुरुवार को भी फ़िल्म ने ₹7.40 करोड़ जोड़े। इसके साथ ही 'उरी' का सात दिनों का नेट कलेक्शन ₹70.94 करोड़ हो गया था।

chat bot
आपका साथी