कंगना रनौत की 'पंगा' के आने से पहले जान लीजिए टॉप 10 वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों की ओपनिंग

Top 10 Openings of Women Oriented Films अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित पंगा एक स्पोर्ट फ़िल्म है जिसमें कंगना कबड्डी खिलाड़ी के किरदार में हैं। पंगा इमोशनल फ़िल्म है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 07:32 AM (IST)
कंगना रनौत की 'पंगा' के आने से पहले जान लीजिए टॉप 10 वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों की ओपनिंग
कंगना रनौत की 'पंगा' के आने से पहले जान लीजिए टॉप 10 वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों की ओपनिंग

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अगर नायिका-प्रधान फ़िल्मों की बात करें तो कंगना रनौत बॉक्स ऑफ़िस की क्वीन हैं। 2015 में आयी उनकी फ़िल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने 152 करोड़ का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था और इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई वुमन ओरिएंटेड फ़िल्म नहीं तोड़ सकी है। अब कंगना की पंगा रिलीज़ हो रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या कंगना अपना यह रिकॉर्ड तोड़ देंगी?

अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित पंगा एक स्पोर्ट फ़िल्म है, जिसमें कंगना कबड्डी खिलाड़ी के किरदार में हैं। पंगा इमोशनल फ़िल्म है, जिसमें एक खिलाड़ी के जज़्बे को सलाम करती है। फ़िल्म में जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता अहम किरदारों में दिखेंगे। पंगा के ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। सोशल मीडिया में भी इसकी काफ़ी तारीफ़ हुई है। ऐसे में पंगा से ट्रेड पंडितों को काफ़ी उम्मीदें हैं।

इससे पहले 10 जनवरी को रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण की छपाक भी नायिका प्रधान फ़िल्म है, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर छपाक का प्रदर्शन ज़्यादा अच्छा नहीं रहा। फ़िल्म 12 दिनों में 33 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन ही कर सकी है। अगर पिछले कुछ वक़्त में रिलीज़ हुई वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों की बात करें तो पहले दिन कमाई की लिस्ट इस प्रकार है- 

वीरे दी वेडिंग (2018)- 10.70 करोड़- सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर

द डर्टी पिक्चर (2015)- 9.35 करोड़- विद्या बालन

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी (2019)- 8.75 करोड़- कंगना रनौत

डियर ज़िंदगी (2016)- 8.75 करोड़- आलिया भट्ट

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015)- 8.75 करोड़- कंगना रनौत

राज़ी (2018)- 7.53 करोड़- आलिया भट्ट

हीरोइन (2012)- 7.20 करोड़- करीना कपूर

पीकू (2015)- 5.32 करोड़- दीपिका पादुकोण

अकीरा (2016)- 5.15 करोड़- सोनाक्षी सिन्हा

नाम शबाना (2017)- 5.12 करोड़- तापसी पन्नू

उपरोक्त लिस्ट में देखें तो करीना कपूर, कंगना रनौत और आलिया भट्ट की दो-दो फ़िल्में हैं। हालांकि इनमें कुछ फ़िल्में ऐसी हैं, जिनकी सपोर्टिंग कास्ट में बड़े कलाकार थे। मिसाल के तौर पर, पीकू में दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन और इरफ़ान ख़ान जैसे कलाकार नज़र आये तो राज़ी में आलिया भट्ट का साथ विक्की कौशल ने दिया था।

डियर ज़िंदगी में आलिया के साथ शाह रुख़ ख़ान सपोर्टिंग स्टार कास्ट का हिस्सा थे। वहीं नाम शबाना में तापसी को सपोर्ट करने के लिए ख़ुद अक्षय कुमार ने स्पेशल एपीयरेंस दिया था। अब देखते हैं कि दीपिका की छपाक इस लिस्ट में कहां फिट होती है। (बॉक्स ऑफ़िस के सभी आंकड़े koimoi से लिये गये हैं)

chat bot
आपका साथी