Dream Girl Box Office Collection: दूसरे हफ्ते भी आयुष्मान का जलवा, ये रहा शानदार कलेक्शन

Dream Girl Box Office Collection Day 9 आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन किया जबकि इसके सामने 3 फिल्म चुनौती हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:43 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 10:43 AM (IST)
Dream Girl Box Office Collection: दूसरे हफ्ते भी आयुष्मान का जलवा, ये रहा शानदार कलेक्शन
Dream Girl Box Office Collection: दूसरे हफ्ते भी आयुष्मान का जलवा, ये रहा शानदार कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन दूसरे हफ्ते भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ड्रीम गर्ल के साथ भले ही कई फिल्में दौड़ में हो, लेकिन ड्रीम गर्ल पर इनका असर नहीं पड़ता दिख रहा है। शुक्रवार को तीन फिल्में संजय दत्त स्टारर प्रस्थानम, सोनम कपूर स्टारर द जोया फैक्टर, सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज होने के बाद भी शनिवार को ड्रीम गर्ल का कलेक्शन अच्छा रहा।

फिल्म जिस स्पीड से आगे बढ़ रही है, जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 9.10 करोड़ का बिजनेस किया। इससे पहले दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 5.30 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो दूसरे हफ्ते के हिसाब से काफी अच्छा है। इसी के साथ ही फिल्म ने कुल 86.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

#DreamGirl jumps again on [second] Sat... Is racing towards ₹ 100 cr mark... Will be #AyushmannKhurrana's second century, after #BadhaaiHo... [Week 2] Fri 5.30 cr, Sat 9.10 cr. Total: ₹ 86.60 cr. #India biz. HIT.

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 22, 2019

पिछले हफ्ते की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 10.05 करोड़, शनिवार को 16.42 करोड़, रविवार को 18.10 करोड़, सोमवार को 7.43 करोड़ और मंगलवार को 7.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उसके बाद बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये, गुरुवार को 6.05 करोड़ का व्यापार किया था। ऐसे में धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ने वाली फिल्म लगातार दर्शकों पसंद आ रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kisi din itminaan mein milna, Tab bahut alag hota hoon. Masroofiyat mein toh bas alag thalag hota hoon. -Ayushmann (Styled by @ishabhansali)

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on Sep 21, 2019 at 8:57am PDT

फिल्म अगर अगले हफ्ते भी ठीक कलेक्शन करती है तो जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। पिछले हफ्ते फिल्म के साथ प्रभास स्टारर साहो और छिछोरे भी सिनेमाघरों में बनी हुई थी, लेकिन ड्रीम गर्ल पर इसका असर ज्यादा नहीं पड़ा। वहीं अब इसका मुकाबला इन तीन फिल्मों से है, जो इस शुक्रवार को रिलीज हुई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ummmm.. With the cute nerd @tahirakashyap ❤️

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on Sep 20, 2019 at 9:03am PDT

ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट ने किया है। नुसरत भरूचा ने फीमेल लीड रोल निभाया है। ड्रीम गर्ल को क्रिटिक्स ने भी अच्छी रेटिंग दी थीं। आयुष्मान खुराना की यह छठी फ़िल्म है, जो बॉक्स ऑफ़िस पर हिट मानी जा रही है। इससे पहले बरेली की बर्फ़ी, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो, अंधाधुन और आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही हैं।

chat bot
आपका साथी