Dream Girl Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में ड्रीम गर्ल पर बरसा ख़ूब प्यार, कमाई इतने करोड़ के पार

आयुष्मान खुराना की यह छठी फ़िल्म है जो बॉक्स ऑफ़िस पर हिट मानी जा रही है। इससे पहले बरेली की बर्फ़ी शुभ मंगल सावधान बधाई हो अंधाधुन और आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 02:53 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 08:19 PM (IST)
Dream Girl Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में ड्रीम गर्ल पर बरसा ख़ूब प्यार, कमाई इतने करोड़ के पार
Dream Girl Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में ड्रीम गर्ल पर बरसा ख़ूब प्यार, कमाई इतने करोड़ के पार

नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीम गर्ल ने पहले हफ़्ते में बेहतरीन कमाई की है। ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि फ़िल्म 100 करोड़ के पड़ाव तक पहुंच सकती है। आयुष्मान खुराना की यह लगातार छठी फ़िल्म है, जिसे बॉक्स ऑफ़िस पर हिट माना गया हो।

13 सितम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग ली थी। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 10.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग रही। पहली बार आयुष्मान की किसी फ़िल्म ने डबल डिजिट में ओपनिंग ली थी। ट्रेलर से बनी हाइप का असर फ़िल्म के कलेक्शंस पर बाद में भी देखा गया, जिसके चलते ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने बेहतरीन बिज़नेस किया। शनिवार को 16.42 करोड़ और रविवार को 18.10 करोड़ बटोर लिये। पहले सोमवार को ड्रीम गर्ल ने 7.43 करोड़, मंगलवार को 7.40 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6.05 करोड़ जमा किये। इसके साथ ड्रीम गर्ल का सात दिनों का कलेक्शन 72.20 करोड़ हो गया। 

#DreamGirl has a fabulous Week 1... Emerges #AyushmannKhurrana's highest Week 1 grosser... Fri 10.05 cr, Sat 16.42 cr, Sun 18.10 cr, Mon 7.43 cr, Tue 7.40 cr, Wed 6.75 cr, Thu 6.05 cr. Total: ₹ 72.20 cr. #India biz. HIT.

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 20, 2019

ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट ने किया है। नुसरत भरूचा ने फीमेल लीड रोल निभाया है। ड्रीम गर्ल को क्रिटिक्स ने भी अच्छी रेटिंग दी थीं। आयुष्मान खुराना की यह छठी फ़िल्म है, जो बॉक्स ऑफ़िस पर हिट मानी जा रही है। इससे पहले बरेली की बर्फ़ी, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो, अंधाधुन और आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही हैं। बधाई हो के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आयुष्मान की यह पहली रिलीज़ है।

दूसरे हफ़्ते में बॉक्स ऑफ़िस ड्रीम गर्ल को पल पल दिल के पास, प्रस्थानम और द ज़ोया फैक्टर की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा छिछोरे भी बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी चल रही है।

chat bot
आपका साथी