Commando 3 Box Office Collection Day 6: 'कमांडो 3' के सामने कल से 'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो', जानिए 6 दिनों की कमाई

Commando 3 Box Office Collection Day 6 शुक्रवार को पानीपत और पति पत्नी और वो की रिलीज़ के बाद कमांडो 3 की स्क्रींस भी कम हो जाएंगी। जिसका असर कलेक्शंस पर पड़ेगा।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 05:51 PM (IST)
Commando 3 Box Office Collection Day 6: 'कमांडो 3' के सामने कल से 'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो', जानिए 6 दिनों की कमाई
Commando 3 Box Office Collection Day 6: 'कमांडो 3' के सामने कल से 'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो', जानिए 6 दिनों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। पहले हफ़्ते में विद्युत जाम्वाल की एक्शन फ़िल्म कमांडो 3 ने बॉक्स ऑफ़िस पर संतोषजनक प्रदर्शन किया है। फ़िल्म ने रिलीज़ के 6 दिनों में 27 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं, जो इसकी स्टार वैल्यू और बजट की तुलना में ठीकठाक माना जा रहा है। हालांकि शुक्रवार से कमांडो 3 के सामने दो नई फ़िल्मों पति पत्नी और वो और पानीपत की चुनौती होगी। ये दोनों ही फ़िल्में दर्शकों की बड़ी तादाद अपनी ओर खींच सकती हैं।

कमांडो 3, 29 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने बुधवार को रिलीज़ के छठे दिन 2.42 करोड़ जमा किये हैं, जिसके साथ इसका 6 दिनों का कलेक्शन 27.19 करोड़ हो गया है। कमांडो 3 ने 4.74 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में शनिवार को 5.64 करोड़ और रविवार को 7.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद सोमवार को फ़िल्म ने 3.42 करोड़ और मंगलवार को 3.02 करोड़ जमा किये थे। 

Loading…

#Commando3 witnesses decline on Day 6... Faces two new films tomorrow - #Panipat and #PatiPatniAurWoh - hence, the screens/shows will be reduced... Fri 4.74 cr, Sat 5.64 cr, Sun 7.95 cr, Mon 3.42 cr, Tue 3.02 cr, Wed 2.42 cr. Total: ₹ 27.19 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 5, 2019

कमांडो 3 को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में विद्युत कमांडो के रोल में दिखे हैं। इस साल विद्युत की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म है। इससे पहले आयी जंगली ने 3.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 13.85 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था।

कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह विद्युत का बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू भी था। हालांकि इससे पहले उन्होंने जॉन अब्राहम की फ़िल्म फोर्स में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी थी। विद्युत ने एक बेहतरीन एक्शन एक्टर के तौर पर अपनी इमेज कायम की है।

शुक्रवार को पानीपत और पति पत्नी और वो की रिलीज़ के बाद कमांडो 3 की स्क्रींस भी कम हो जाएंगी। जिसका असर कलेक्शंस पर पड़ेगा। पानीपत को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अर्जुन कपूर, कृति सनोन और संजय दत्त मुख्य किरदारों में हैं। पति पत्नी और वो को मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है, जिसमें कार्तिन आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

पति पत्नी और वो, कमांडो 3 को सिंगल स्क्रींस सिनेमाघरों में कड़ी टक्कर देगी तो मल्टीप्लेक्सेज़ में इसे पानीपत से कड़ी चुनौती मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी