Chhichhore Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ़्ते में 100 करोड़ बटोरने के बाद छिछोरे के निशाने पर अब 'गली बॉय'

Chhichhore Box Office Collection Day 14 6 सितम्बर को छिछोरे रिलीज़ हुई थी। पहले हफ़्ते में छिछोरे ने 68.83 करोड़ का कलेक्शन किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 03:44 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 08:19 PM (IST)
Chhichhore Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ़्ते में 100 करोड़ बटोरने के बाद छिछोरे के निशाने पर अब 'गली बॉय'
Chhichhore Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ़्ते में 100 करोड़ बटोरने के बाद छिछोरे के निशाने पर अब 'गली बॉय'

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे ने बॉक्स ऑफ़िस पर दो हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है और इस दौरान फ़िल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार किया। पहले हफ़्ते में फ़िल्म अजय देवगन की दे दे प्यार दे को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है। अब इसके निशाने पर गली बॉय है, जिसे फ़िल्म आने वाले समय में पीछे छोड़ सकती है।

13 सितम्बर को छिछोरे का दूसरा हफ़्ता शुरू हुआ था। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को 5.34 करोड़ की कमाई की, जबकि शनिवार को 9.42 करोड़ और रविवार को 10.47 करोड़ जमा किये थे। फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में 25.23 करोड़ का कारोबार कर लिया था। इसके बाद सोमवार तो 4.02 करोड़, मंगलवार को 4.11 करोड़, बुधवार को 3.60 करोड़ और गुरुवार को 3.51 करोड़ जमा किये थे। 14 दिनों के बाद छिछोरे का कलेक्शन अब 109.30 करोड़ हो चुका है। 

#Chhichhore concludes Week 2 on a glorious note... Trends better than several biggies released in 2019... [Week 2] Fri 5.34 cr, Sat 9.42 cr, Sun 10.47 cr, Mon 4.02 cr, Tue 4.11 cr, Wed 3.60 cr, Thu 3.51 cr. Total: ₹ 109.30 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 20, 2019

छिछोरे इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल हो गयी है। इस लिस्ट में फ़िल्म दसवें स्थान पर है। 

छिछोरे- 109.30 करोड़ गली बॉय- 139.38 करोड़ सुपर 30- 146.10 करोड़ साहो (हिंदी)- 150 करोड़ केसरी- 153 करोड़ टोटल धमाल- 154.30 करोड़ मिशन मंगल 200.16 करोड़ भारत- 209.36 करोड़ उरी- 244.06 करोड़  कबीर सिंह- 278.24 करोड़

ड्रीम गर्ल की चुनौती का तो फ़िल्म ने सफलतापूर्वक सामना किया। अब तीसरे हफ़्ते में छिछोरे के सामने तीन नई फ़िल्में और हैं, जिनमें पल पल दिल के पास, प्रस्थानम और द ज़ोया फैक्टर शामिल हैं। 6 सितम्बर को छिछोरे रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को लेकर बहुत अधिक हाइप नहीं थी, मगर वक़्त के साथ फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता बढ़ती गयी। पहले हफ़्ते में छिछोरे ने 68.83 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सुशांत की दूसरी 100 करोड़ फ़िल्म

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह दूसरी फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची हो। इससे पहले 2016 में आयी एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ने 133 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे। छिछोरे सुशांत के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म साबित हो सकती है। 

श्रद्धा कपूर की बैक टू बैक 100 करोड़ी फ़िल्म

श्रद्धा कपूर के लिए वाकई यह जश्न मनाने का मौक़ा है। साहो के बाद उनकी बैक टू बैक दूसरी फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो। साहो (हिंदी) 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। श्रद्धा की यह पांचवीं फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। साहो और छिछोरे से पहले एक विलेन, एबीसीडी 2 और स्त्री 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी