Box Office Clashes on Diwali: पिछले 10 सालों में 5 बार बॉक्स ऑफ़िस पर टकराईं बड़ी फ़िल्मेें, जानिए किसकी हुई दिवाली

Box Office WAR On DIWALI 10 साल बाद दिवाली पर लौट रहा है ऐसा संयोग जब बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ होंगी 3 फ़िल्में। इस संयोग के केंद्र में हैं अक्षय कुमार जिनकी हाउसफुल4 आ रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 02:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 11:47 AM (IST)
Box Office Clashes on Diwali: पिछले 10 सालों में 5 बार बॉक्स ऑफ़िस पर टकराईं बड़ी फ़िल्मेें, जानिए किसकी हुई दिवाली
Box Office Clashes on Diwali: पिछले 10 सालों में 5 बार बॉक्स ऑफ़िस पर टकराईं बड़ी फ़िल्मेें, जानिए किसकी हुई दिवाली

नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office WAR On DIWALI: फ़िल्मों की रिलीज़ के लिए त्योहार सबसे बढ़िया मौक़े माने जाते हैं। हर्षोल्लास का वातावरण और छुट्टियां, फ़िल्मों के कारोबार के लिए उत्प्रेरक की तरह काम करते हैं। ख़ासकर, दिवाली जैसे कई दिनों तक चलने वाले त्योहार। इसीलिए दिवाली पर अक्सर देखा गया है कि अक्सर बड़े बजट और कलाकारों की फ़िल्में रिलीज़ की जाती हैं। 

इस बार दिवाली पर तीन फ़िल्मों के बीच क्लैश हो रहा है- हाउसफुल 4, मेड इन चाइना और सांड की आंख। ऐसा कई सालों बाद हो रहा है कि दिवाली पर 3 फ़िल्में रिलीज़ हो रही हों। पिछले 10 सालों में रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बात करें तो 5 बार ऐसे मौक़े आये हैं, जब Diwali Clashes की नौबत आयी है। हालांकि इन टक्करों के नतीजे मिले-जुले रहे। यह भी संयोग है कि 2019 से ठीक 10 साल पहले दिवाली पर 3 फ़िल्मों की टक्कर हुई थी।

दिवाली 2009 क्लैश: All The Best Vs Blue Vs Main Aurr Mrs. Khanna

16 अक्टूबर को रोहित शेट्टी निर्देशित 'ऑल द बेस्ट' रिलीज़ हुई, जिसमें अजय देवगन और संजय दत्त लीड रोल्स में थे। इसके साथ एंथनी डिसूज़ा निर्देशित 'ब्लू' और प्रेम सोनी की 'मैं और मिसेज खन्ना' रिलीज़ हुईं। 'ब्लू' में अक्षय कुमार और संजय दत्त लीड रोल्स में थे, जबकि 'मैं और मिसेज खन्ना' में सलमान ख़ान, करीना कपूर और सोहेल ख़ान ने लीड रोल निभाये। मुक़ाबला तगड़ा था, मगर इनमें सिर्फ़ 'ऑल द बेस्ट' ही बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही।

दिवाली 2010 क्लैश: Golmaal 3 Vs Action Replayy

2010 में दिवाली पर एक बार फिर अक्षय और अजय आमने-सामने आये। गोलमाल सीरीज़ का तीसरा भाग गोलमाल3, 5 नवंबर को रिलीज़ हुआ। इसके साथ विपुल शाह की एक्शन रीप्ले आयी। स्टार पॉवर के हिसाब से दोनों फ़िल्में बराबर थीं, मगर दर्शकों ने गोलमाल3 के साथ दिवाली मनायी। 

दिवाली 2012 क्लैश: Jab Tak Hai Jaan Vs Son Of Sardar

13 नवंबर को बॉक्स ऑफ़िस पर फिर बड़ा मुक़ाबला हुआ। यश चोपड़ा निर्देशित आख़िरी फ़िल्म 'जब तक है जान' और अश्विनी धीर की 'सन ऑफ़ सरदार' सिनेमाघरों में पहुंचीं। एक तरफ़ शाह रुख़ ख़ान थे तो दूसरी तरफ़ अजय देवगन और संजय दत्त। दोनों फ़िल्में कामयाब रहीं।  

दिवाली 2016 क्लैश: Ae Dil Hai Mushkil Vs Shivaay

28 अक्टूबर को करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' और अजय देवगन निर्देशित 'शिवाय' रिलीज़ हुईं। दोनों फ़िल्में सफल रहीं। हालांकि ऐ दिल है मुश्किल ने बेहतर परफॉर्म किया। 

दिवाली 2017 क्लैश: Golmaal Again Vs Secret Superstar 

आमिर ख़ान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को रिलीज़ हुई, जबकि 'गोलमाल अगेन' त्योहार के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची। रोहित शेट्टी निर्देशित 'गोलमाल अगेन' और अद्वैत चंदन निर्देशित सीक्रेट सुपरस्टार सफल रही हैं। सीक्रेट सुपरस्टार का निर्माण आमिर ख़ान ने किया था। साथ ही स्पेशल रोल में भी दिखे। गोलमाल अगेन अजय की पहली 200 करोड़ी फ़िल्म बनी। 

chat bot
आपका साथी