Bala Box Office Collection Day 11: दूसरे हफ़्ते में घटे 'बाला' के कलेक्शंस, पर 100 करोड़ तो पक्का

Bala Box Office Collection Day 11 बाला इस साल आयुष्मान की दूसरी फ़िल्म होगी जो 100 करोड़ क्लब में पहुंचेगी। इससे पहले ड्रीम गर्ल इस क्लब में एंट्री ले चुकी है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 12:17 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 07:49 PM (IST)
Bala Box Office Collection Day 11: दूसरे हफ़्ते में घटे 'बाला' के कलेक्शंस, पर 100 करोड़ तो पक्का
Bala Box Office Collection Day 11: दूसरे हफ़्ते में घटे 'बाला' के कलेक्शंस, पर 100 करोड़ तो पक्का

नई दिल्ली, जेएनएन। मरजावां की रिलीज़ से आयुष्मान खुराना की फ़िल्म बाला के कलेक्शंस दूसरे हफ़्ते में प्रभावित हुए हैं। हालांकि 100 करोड़ क्लब में फ़िल्म की एंट्री पक्की है। अनुमान है कि इस हफ़्ते में फ़िल्म 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी।

15 नवंबर से बाला का दूसरा हफ़्ता शुरू हो गया है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस ठीकठाक रहे, मगर दूसरे सोमवार को इसके कलेक्शंस में गिरावट आयी। सोमवार को फ़िल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि रविवार को फ़िल्म ने 8.01 करोड़ जमा किये थे। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी बाल के कलेक्शंस 3.76 करोड़ और 6.73 करोड़ रहे थे। बाला के 11 दिनों के कलेक्शंस अब 7 92.99 करोड़ हो चुके हैं। फ़िल्म को 100 करोड़ क्लब में दाख़िल होने के लिए अब सिर्फ़ 7 करोड़ और चाहिए, जो इस हफ़्ते में मिल जाएगा।

#Bala inches closer to the century mark... [Week 2] Fri 3.76 cr, Sat 6.73 cr, Sun 8.01 cr, Mon 2.25 cr. Total: ₹ 92.99 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) November 19, 2019

ऐसा रहा बाला का पहला हफ़्ता

बाला 8 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 10.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 43.95 करोड़ जमा किये थे। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 8.26 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को गुरु नानक जयंती की छुट्टी होने की वजह से कलेक्शंस में उछाल आया और 9.52 करोड़ मिल गये। बुधवार को 5.20 करोड़ और गुरुवार को 5.31 करोड़ फ़िल्म ने जमा किये। इस तरह पहले हफ़्ते में बाला ने 72.24 करोड़ का कलेक्शन किया। ग़ौर करने वाली बात यह है कि बाला ने पहले हफ़्ते में लगभग उतनी ही रकम जुटाई, जितनी ड्रीम गर्ल लेकर आयी थी।

बाला इस साल आयुष्मान की दूसरी फ़िल्म होगी, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंचेगी। इससे पहले ड्रीम गर्ल इस क्लब में एंट्री ले चुकी है। बाला को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

chat bot
आपका साथी