Top Remix Songs: 2019 में नोरा फतेही के 'साकी-साकी' समेत इन रीमिक्स गानों पर झूमे लोग

इस साल कई फिल्मों के बेहतरीन गानों ने दर्शकों को अपनी धुन पर नचाया है। आइए जानते हैं किन रिमिक्स गानों को दर्शकों ने दिया प्यार।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:39 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:56 PM (IST)
Top Remix Songs: 2019 में नोरा फतेही के 'साकी-साकी' समेत इन रीमिक्स गानों पर झूमे लोग
Top Remix Songs: 2019 में नोरा फतेही के 'साकी-साकी' समेत इन रीमिक्स गानों पर झूमे लोग

 नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों में पुराने गानों के रीमिस्क देखने को मिले हैं। कुछ गानों को उनके ओरिजनल गानों से ज्यादा प्यार मिला तो कुछ को दर्शकों ने जमकर क्रिटिसाइज़ किया है। आइए देखते हैं साकी-साकी और एक तो कम जिंदगानी के अलावा साल 2019 में किन रिमिक्स गानों ने लोगों को इंप्रेस किया है।

साकी- साकी- जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस, दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में हुए एक एनकाउंटर पर आधारित फिल्म हैं। इस फिल्म में नोरा फतेही का डांस नंबर साकी-साकी एक जबरदस्त हिट साबित हुआ था। नोरा ने इस गाने में अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सबको दीवाना बना दिया था। फिल्म को 15 अगस्त 2019 में रिलीज़ किया गया था। इस गाने को साल 2004 में आई फिल्म मुसाफिर के गाने का रीमिक्स बनाया गया है। 2004 में इस गाने पर कोएना मित्रा नज़र आई थीं।

एक तो कम जिंदगानी- हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मरजावां में नोरा फतेही गाने एक तो कम जिंदगानी में नज़र आई थीं। इस गाने को साल 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा से लिया गया है जिसमें फिरोज़ खान, रेखा, हेमा मालिनी ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म के गाने प्यार दो प्यार लो में रेखा ने बेहतरीन परफॉर्म किया है जिसके रीमिक्स गाने एक तो कम जिंदगानी में नोरा नज़र आई हैं।

तुम पर हम हैं अटके यारा- 22 नवम्बर 2019 को रिलीज़ हुई फिल्म पागलपंती में तुम पर हम हैं अटके यारा गाना दिखाया गया है। इस गाने को साल 1998 में आई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से लिया गया है, जिसे काजोल और सलमान खान पर फिल्माया गया था।

शहर की लड़की-  सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म खानदानी शफाखान में शहर की लड़की गाना लिया गया है। इस गाने को सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे स्टारर फिल्म से लिया गया है। ये फिल्म 1996 में रिलीज़ हुई थी। 

अखियों से गोली मारे-  हाल ही में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो में अखियों से गोली मारे गाना दिखाया गया है। इस गाने को पहली बार गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म दूल्हे राजा में दिखाया गया था। फिल्म दूल्हे राजा को साल 2002 में रिलीज़ किया गया था।

मुंग्ड़ा सोन्ग- 22 फरवरी 2019 को आई फिल्म टोटल धमाल का गाने मुंग्ड़ा को 1977 में आई फिल्म इनकार से लिया गया है। पहले गाने को जहां हेलन पर फिल्माया गया है वहीं नए गाने में सोनाक्षी सिन्हा नज़र आ रही हैं।

घुंघरू- हाल ही में आई रितिक रोशन, टाइगर और वाणी कपूर की फिल्म वॉर के गाने घुंघरू को 1987 में आई फिल्म परम- धरम से लिया गया है। इस नए गाने में रितिक और वाणी का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी