Yami Gautam ने शेयर किया मैरिज फंक्शन का न्यू वीडियो, देखें वायरल वीडियो

एक्ट्रेस यामी गौतम की शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अब वो अपनी शादी के फंक्शन की वीडियो और फोटोज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी मैरिज फंक्शन का न्यूज वीडियो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:55 PM (IST)
Yami Gautam ने शेयर किया मैरिज फंक्शन का न्यू वीडियो, देखें वायरल वीडियो
Yami Gautam Share new video of marriage function, watch viral video

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस यामी गौतम की शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अब वो अपनी शादी के फंक्शन की वीडियो और फोटोज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं उनकी बहन नीले कलर के सलवार सूट में नजर आ रही है। वीडियो में दोनों बहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं। साथ ही सुरीली उन्हें चूडियां, पायल और कलीरा पहनाती दिख रही हैं। यामी की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उन्हें दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

इससे पहले सुरीली ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी मेहंदी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक शख्स उनके हाथों पर मेहंदी लगाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में उनकी बहन यामी गौतम उनके पास बैठी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म का गाना मेहंदी लगा कर रखना सुनाई दे रहा है।

अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने 4 जून को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारें में जानकारी दी थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर ने साल 2019 में आई फिल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था। इस फिल्म में यामी गौतम ने रॉ एजेंट का अहम किरदार निभाया है। आदित्य फिल्म निर्देशक के साथ-साथ एक लेखक, लिरिक्स राइटर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखें हैं।

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो अर्जुन कपूर, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस के साथ अहम किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘द थर्सडे’ और ‘दसवीं’ में अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी