यामी गौतम ने पहली बार मनाया करवा चौथ, पति संग चांद का दीदार करती नजर आईं अभिनेत्री

उनके लिए सबसे ज्यादा खास होता है जिनकी नई- नई शादी होती है। ऐसे ही कई बॉलीवुड सितारे हैं जो हाल ही में कुछ समय पहले शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में उनके लिए भी ये करवा चौथ का व्रत बेहद स्पेशल रहा।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:27 PM (IST)
यामी गौतम ने पहली बार मनाया करवा चौथ, पति संग चांद का दीदार करती नजर आईं अभिनेत्री
यामी गौतम, आदित्य धर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिन देशभर में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। ये दिन वैसे तो सभी महिलाओं के लिए खास होता है लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा खास होता है जिनकी नई- नई शादी होती है। ऐसे ही कई बॉलीवुड सितारे हैं जो हाल ही में कुछ समय पहले शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में उनके लिए भी ये करवा चौथ का व्रत बेहद स्पेशल रहा। इन्हीं सेलेब्स में से एक रहीं अभिनेत्री यामी गौतम।

यामी गौतम ने इसी साल जून के महीने में फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ सात फेरे लिए हैं। ऐसे में यामी गौतम ने इस साल पहला करवा चौथ का व्रत रखा था। यामी गौतम ने अपने पहले करवा चौथ की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। यामी गौतम ने सोशल मीडिया के जरिए पति आदित्य धर के साथ अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

यामी गौतम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में यामी गौतम और आदित्य धर आमने- सामने खड़े हैं और एकदूसरे को देख रहे हैं। दोनों ने अपने हाथों से पूजा की थाली को भी पकड़ा हुआ है। इसके साथ इस फ्रेम में चांद भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यामी गौतम ने कैप्शन में लिखा, 'हमने सेम चांद देखा, तुम और मैं... हमारा पहला करवा चौथ।'

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी और आदित्य की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। यामी गौतम और आदित्य दर के फैंस भी इस तस्वीर पर कमेंट कर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले यामी गौतम और आदित्य धर ने एक साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की थी। जिसे खूब पसंद किया गया था।

chat bot
आपका साथी