Tokyo Olympics 2020: एआर रहमान संग अनन्या ने 'हिंदुस्तानी वे' सॉन्ग से किया टीम इंडिया को चियर

Tokyo Olympics 2020टोक्यो में चल रहे लंपिक खेलों के बीच भारत एक सिल्वर पदक जीत चुका है और साथ ही मुक्केबाजी में उसका एक और पदक पक्का हो गया है। सिंगर अनन्या बिरला और संगीतकार ए आर रहमान एक चियर सॉन्ग हिंदुस्तानी वे से खिलाड़ियों में जोश भर रहे हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:53 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:53 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: एआर रहमान संग अनन्या ने 'हिंदुस्तानी वे' सॉन्ग से किया टीम इंडिया को चियर
Image Source: Screen Grab From Video Hindustani Way

नई दिल्ली, जेएनएन।  टोक्यो में चल रहे लंपिक खेलों के बीच भारत एक सिल्वर पदक जीत चुका है और साथ ही मुक्केबाजी में उसका एक और पदक पक्का हो गया है। इस सबके बीच कोई है जो उनके हौंसले को बढ़ा रहा है। सिंगर अनन्या बिरला और संगीतकार ए आर रहमान एक चियर सॉन्ग 'हिंदुस्तानी वे' से खिलाड़ियों में जोश भर रहे हैं।

अनन्या और रहमान ने गाया गाना

ऑस्कर, बाफ्टा और ग्रैमी विजेता रहमान और अनन्या का ये गाना रिलीज होते ही छा गया है। बता दें इसे एआर रहमान ने कंपोज किया है और यंग सिंगर अनन्या बिड़ला ने आवाज दी है। इसे इंग्लिश वोकल्स और शानदार हिंदी ट्रैक की जुगलबंदी के साथ टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाने के लिए बनाया है। गाने को दर्शकों का अब तक काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने की थी लॉन्चिंग

इस गाने का टाइटल चियर 4 इंडिया ‘हिंदुस्तानी वे’ है। गाने के वीडियो में ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को दिखाया गया है, जिसकी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आधिकारिक लॉन्चिंग की थी। सभी खेल प्रेमी से लेकर म्यूजिक लवर इसपर कमेंट कर अपनी टीम को चियर कर रहे हैं। फैंस अपने अपने तरीके से खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो सॉन्ग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अभी तक सिर्फ एक सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

दुनिया भर में बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण दर और लॉकडाउन के बीच एक साल के लिए स्थगित किए जाने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 अब हो रहा है। उत्साह का पारा नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ, भारतीय दर्शकों को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं। कुछ वे पूरी कीं तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को अच्छा प्रदशर्न करने के बाद भी निराशा हाथ लगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में भारत के खाते में कुल कितने पदक आते हैं।

chat bot
आपका साथी