Seven Pounds: क्या करवा चौथ के लिए एश्वर्या राय बच्चन ने ठुकरा दी थी विल स्मिथ की फ़िल्म? जानिए पूरी सच्चाई

क्या करवा चौथ के लिए एश्वर्या राय बच्चन ने विल स्मिथ की फ़िल्म सेवन पाउंड्स को ठुकरा दिया था। इसकी सच्चाई एश्वर्या ने खुद बताई थी।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 02:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 02:47 PM (IST)
Seven Pounds: क्या करवा चौथ के लिए एश्वर्या राय बच्चन ने ठुकरा दी थी विल स्मिथ की फ़िल्म? जानिए पूरी सच्चाई
Seven Pounds: क्या करवा चौथ के लिए एश्वर्या राय बच्चन ने ठुकरा दी थी विल स्मिथ की फ़िल्म? जानिए पूरी सच्चाई

 नई दिल्ली,जेएनएन। परस्यूट ऑफ़ हैप्पीनेस जैसी फ़िल्मों के स्टार विल स्मिथ के साथ काम करने ख्वाहिश दुनिया भरके कलाकार रखते हैं। ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन। हालांकि ख़ास बात है कि एश्वर्या राय बच्चन को विल स्मिथ के साथ  काम करने का तीन बार मौका मिला। लेकिन हर बार उन्होंने इस मौके को ठुकरा दिया। ऐसी है कि एक फ़िल्म थी सेवन पाउंड्स। इस फ़िल्म को छोड़ने को लेकर अमेरिकी मीडिया में बताया गया कि वह घर पर करवा चौथ मनाना चाहती थीं। हालांकि, इस मामले में अभ एश्वर्या ने खुद सच्चाई बताई है। 

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में एश्वर्या ने बताया था, 'अमेरिका में मीडिया में ऐसा छपा था कि मैं विल स्थिम से मिलने के बजाय एक धार्मिक अवसर पर भूखे रहने के लिए मुंबई वापस लौटना चुना। हालांकि, यह सही नहीं है। सेवन पाउंड्स की स्क्रिप्ट दिवाली के ठीक बाद पढ़ी जानी थी, तब दादी मां (तेजी बच्चन) की सेहत काफी ख़राब हो गई थी। इस वज़ह से मैं स्मिथ के साथ लॉस एजेंलिस में स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाई। मेरे लिए यह गलत नहीं है। मैं किसी भी दिन अपने परिवार को करियर से ऊपर ही रखूंगी।'

इसे भी पढ़िए- अमिताभ बच्चन ने अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी से जुड़े पेड़ की बताई

वहीं, एक और फ़िल्म  टूनाइट ही कम्स को लेकर एश्वर्या ने बताया था कि हां, ये सही है कि मैंने विल को टूनाइट ही कम्स के लिए मना किया था। इसके लिए मुझे दुख है। मेरी प्राथमिकताएं हमेशा यही रही हैं कि मेरा परिवार पहले है। इसके अलावा एश्वर्या समय-समय पर अलग-अलग इंटरव्यू में विल स्मिथ के साथ काम करने की इच्छा जाता चुकी हैं। 

आपको बता दें कि एश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म के साथ की थी। वहीं, उन्होंने बॉबी  देओल के साथ 'और प्यार हो गया' के साथ अपना बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वहीं, वह आखिरी बार फन्ने ख़ा फ़िल्म में नज़र आए थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वक्त वह मणिरत्न की एक तमिल फ़िल्म कर रही हैं। 

chat bot
आपका साथी